फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   careful in making tattoos many people found HIV infected in varanasi

Alert: टैटू बनवाने में बरतें सावधानी, लापरवाही से बनारस में कई लोग हो गए एचआईवी संक्रमित

Fri, 05 Aug 2022 03:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 Aug 2022 03:58 PM IST
सार

 वाराणसी जिले में टैटू बनवाने वाले करीब छह से अधिक युवाओं में एचआईवी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
careful in making tattoos many people found HIV infected in varanasi
टैटू बनवाने का शौक इन दिनों युवाओं में अधिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टैटू बनवाने का शौक इन दिनों युवाओं में अधिक देखने को मिल रहा है। दुकानों पर पहुंचकर वह अपनी पसंद का टैटू बनवा रहे हैं। इस बीच कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। वाराणसी जिले में टैटू बनवाने वाले करीब छह से अधिक युवाओं में एचआईवी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। चिकित्सक के अनुसार टैटू बनवाने में अगर सावधानी नहीं बरती गई तो परेशानी बढ़ जाती है।  बड़ागांव निवासी 20 वर्षीय युवक और नगवां की एक युवती जिसने मेले में टैटू बनवाया था। इसके बाद बुखार होने लगा। अस्पताल जाकर जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजीटिव आई।
विज्ञापन


 पैसे बचाने का चक्कर पड़ सकता है भारी
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल स्थित एंटी रेट्रोवायरल ट्रीटमेंट (एआरटी) सेंटर की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रीति अग्रवाल ने बताया कि पैसे बचाने के चक्कर में किसी मेले में अथवा फेरी वाले से टैटू बनवाना भारी पड़ सकता है। टैटू बनवाने से पहले यह जरूर देखना चाहिए कि मशीन में नई सुई लगायी गई है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन लोगों ने हाल ही में टैटू बनवाए हो उन्हें अपनी एचआईवी जांच जरूर करानी चाहिए ताकि यदि किसी लापरवाही के चलते उन्हें संक्रमण हुआ हो तो वह उसका तत्काल उपचार शुरू कर सकें। उपचार में देरी जानलेवा हो सकती है।

नियमत: तो किसी एक का टैटू बनाने के बाद उस सुई को नष्ट कर देना चाहिए पर अधिक कमाई के चक्कर में टैटू बनाने वाले एक ही सुई का इस्तेमाल कई लोगों का टैटू बनाने में करते हैं। इससे एचआईवी का खतरा होने की पूरी संभावना होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed