Shameful: बीएचयू कैंपस में पूर्व छात्रा संग कार सवार युवकों ने की छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट
बीएचयू परिसर में कृषि विज्ञान संस्थान के पास से एक पूर्व छात्रा अपने दोस्त के साथ वापस आ रही थी। इसी बीच कार सवार कुछ युवक उसका पीछा करने लगे। जब उसका विरोध करने गई तो युवकों ने उसके साथ मारपीट और छेड़खानी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में बुधवार की रात एक पूर्व छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना हो गई। छात्रा और उसके साथ मौजूद उसके दोस्त ने इसका विरोध किया तो छेड़खानी करने वालों ने दोनों के साथ मारपीट भी की। घटना में छात्रा के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना कृषि विज्ञान संस्थान के पास की है।
बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बीएचयू परिसर में कृषि विज्ञान संस्थान के पास से एक पूर्व छात्रा अपने दोस्त के साथ वापस आ रही थी। इसी बीच कार सवार कुछ युवक उसका पीछा करने लगे। पूर्व छात्रा चीफ प्रॉक्टर पहुंची और चीफ प्रॉक्टर कार्यालय के माध्यम से लंका थाना प्रभारी को तहरीर भी दी है।
अपने तहरीर में बताया है कि अपने दोस्त के साथ 9 से 9:30 बजे के करीब कृषि विज्ञान संस्थान से आते समय कार सवार कुछ लोग पीछा करने लगे। आईआईटी बीएचयू निदेशक कार्यालय के सामने बने सुरक्षाकर्मियों के पोस्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मी से इसकी शिकायत भी की।
पूर्व छात्रा ने तहरीर में यह भी बताया है कि सुरक्षाकर्मी से शिकायत करने के बाद युवकों ने पीछा किया और इसका विरोध करने पर दोस्त के साथ मारपीट की। जब उसका विरोध करने गई तो युवकों ने उसके साथ मारपीट और छेड़खानी भी की। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।