फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Capacity of 5039 prisoners and 8459 living in barracks of purvanchal jail

ओवरलोडेड जेल: 5039 बंदियों की क्षमता, बैरक में रह रहे 8459, 29 महिलाओं के साथ रहते हैं उनके बच्चे

Thu, 18 Apr 2024 01:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 01:20 PM IST
सार

Varanasi News: बंदियों को मौसमी बीमारियों के दौर में भी परेशानी होती है। बंदी एक-दूसरे से संक्रमित हो जाते हैं। जेल अस्पताल में बेड कम होते हैं। इसके चलते बंदियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Capacity of 5039 prisoners and 8459 living in barracks of purvanchal jail
वाराणसी जिला कारागार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस, मिर्जापुर और आजमगढ़ मंडल के नौ जिलों की जेल में क्षमता से ज्यादा बंदी हैं। बैरक में 5039 बंदी रखे जा सकते हैं, लेकिन 8459 रह रहे हैं। वाराणसी की जेल में सबसे ज्यादा बंदी हैं। यहां 971 की जगह 2150 बंदी रखे गए हैं। चंदौली के बंदी भी वाराणसी जिला कारागार में रखे जाते हैं।
विज्ञापन


जेल प्रशासन के मुताबिक, बंदियों की ज्यादा संख्या से व्यवस्था बिगड़ती है। सुबह, शाम ज्यादा दिक्कत आती है। बाथरूम और टायलेट जाने के लिए बंदियों की लंबी कतार लगती है। गर्मी में समस्या और बढ़ जाती है। तबीयत खराब होने पर जेल अस्पताल में ढंग का इलाज तक नहीं मिल पाता है। 
विज्ञापन


मरहम-पट्टी के साथ दवाइयां कम पड़ जाती हैं। अलग-अलग जेलों में 389 महिला बंदी भी रखी गई हैं। इनमें 29 महिलाएं ऐसी हैं, जिनके बच्चे भी रहते हैं। शासन-प्रशासन जेल की क्षमता बढ़ाने की बात कहता है, लेकिन अमल नहीं होता है। जेल में ज्यादा बंदियों के रखे जाने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिला  क्षमता  पुरुष बंदी  महिला बंदी मां के साथ रहने वाले बच्चे
वाराणसी  971 2049  95  06
जौनपुर  320  908  40  00
सोनभद्र  550  944  45  08
आजमगढ़  1244  1395  80  02
भदोही  163  360  10  
मऊ  540  672  14  01
मिर्जापुर  400  669  31  02
गाजीपुर  512  890  46  09
बलिया  339  572  28  01

बोले अधिकारी
बनारस जिला कारागार की क्षमता बढ़ाकर 950 से ज्यादा की गई है। चंदौली में कारागार के लिए जमीन चिन्हित हो गई है। वहां कारागार के बनते ही बनारस में दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। - आचार्य डॉ. उमेश सिंह, वरिष्ठ अधीक्षक, जिला कारागार, वाराणसी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed