फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Candidates will have to prepare for written examination after medical in army recruitment varanasi

सेना भर्ती : मेडिकल के बाद इस परीक्षा की तैयारी भी कर लें युवा, उसके बाद जारी होगी मेरिट

Sun, 20 Oct 2019 02:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 20 Oct 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
Candidates will have to prepare for written examination after medical in army recruitment varanasi
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला

सेना भर्ती के अभ्यर्थियों को दौड़ के बाद कई स्तर पर खुद को साबित करना होगा। जिलेवार दौड़ प्रक्रिया में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को पहले प्रमाणपत्रों की जांच करानी होगी और इसके बाद शारीरिक क्षमता में सफल होना होगा। पहले चरण की परीक्षा पास करने के बाद उन्हें लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। रिटेन टेस्ट में पास होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट जारी होगी और उसी आधार पर रेजीमेंट तय किया जाएगा।

विज्ञापन


सेना भर्ती निदेशक कर्नल राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि सेना भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों को लंबी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिलेवार दौड़ की तिथि घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित तिथि पर रणबांकुरे मैदान में उपस्थित होना होगा। सबसे पहले प्रवेश द्वार पर ही अभ्यर्थी की लंबाई मापी जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद प्रमाणपत्रों की जांच होगी और यहां ही अभ्यर्थी को चेस्ट नंबर एलाट किया जाएगा। चेस्ट नंबर के आधार पर ही वह दौड़ में शामिल होगा। दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल के लिए चयन किया जाता है। यहां से सफल होने के बाद ग्रीन कार्ड जारी कर दिया जाएगा। पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फरवरी में होने वाली लिखित परीक्षा में अभ्यर्थी को शामिल होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यलो कार्ड वालों को मिलता है मौका
सेना भर्ती में मेडिकल के दौरान अभ्यर्थियों को कार्ड जारी किया जाता है। चयनित अभ्यर्थियों को ग्रीन और असफल होने वालों को रेड कार्ड जारी किया जाता है। इसमें मेडिकल अनफिट रहने वाले कुछ अभ्यर्थियों को दोबारा मौका दिया जाता है और इन्हें यलो कार्ड जारी होता है।

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा आपका कोई सवाल हो तो हमें भेज सकते हैं। हमारा प्रयास होगा कि हम आपके सवाल को संबंधित अधिकारियों के सामने रखकर उसका जवाब दिला सकें।

फोन नंबर- 7617566161 (वाराणसी रिपोर्टर)
ईमेल आईडी-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed