{"_id":"6aa857866702c8d262067ae1","slug":"candidates-can-take-admission-at-rajarshi-tandon-open-university-until-the-30th-varanasi-news-c-20-vns1021-1543617-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: राजर्षि टंडन मुक्त विवि में अभ्यर्थी 30 तक ले सकेंगे दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: राजर्षि टंडन मुक्त विवि में अभ्यर्थी 30 तक ले सकेंगे दाखिला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर सहित अन्य पाठ्यक्रमों में अभ्यर्थी 30 सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे। पहले विश्वविद्यालय की ओर से 14 सितंबर तक की तिथि तय की गई थी। अब तिथि बढ़ने से वाराणसी सहित सात जिलों के अध्ययन केंद्रों पर दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को सहूलियत होगी।
राजर्षि टंडन मुक्त विवि के वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र से सात जिलों (वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली, सोनभद्र एवं गाजीपुर) के 265 अध्ययन केंद्र जुड़े हैं। यहां दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की निर्धारित समय पर क्लास चलाई जाती है। क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने जुलाई सत्र के छूटे हुए छात्रों को दोबारा मौका देते हुए री रजिस्ट्रेशन सुविधा प्रारंभ की। छूटे हुए छात्र जो किन्हीं कारण से अपना कोर्स पूरा नहीं कर पाए थे वह पुनः रजिस्ट्रेशन करके मुख्य धारा में शामिल हो सकते हैं। बताया कि प्रथम वर्ष के साथ ही द्वितीय व तृतीय वर्ष में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। क्षेत्रीय समन्वयक ने बताया कि 64 विषयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश इस समय चल रहा है। छात्रों को अपार आईडी, एबीसी आईडी एवं यूजीसी डेब आईडी बनाने के पश्चात ही प्रवेश प्रक्रिया संपादित की जाएगी। विवि की ओर से 24 परास्नातक कार्यक्रमों, 6 स्नातक कार्यक्रमों , 7 डिप्लोमा कार्यक्रमों, 10 प्रमाण-पत्र कार्यक्रमों सहित कुल 64 कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ किया गया है। स्नातक प्रोग्राम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई आधारित स्किल कोर्स द्वितीय वर्ष में शुरू किया जा रहा है।