{"_id":"66bcdb73661d384ff705d2d6","slug":"cancer-patients-get-cheap-treatment-bhu-hospital-deficiencies-removed-memorandum-to-ims-director-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कैंसर मरीजों को मिले सस्ता इलाज, दूर हों अस्पताल की कमियां; छात्रों ने IMS को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कैंसर मरीजों को मिले सस्ता इलाज, दूर हों अस्पताल की कमियां; छात्रों ने IMS को सौंपा ज्ञापन
Wed, 14 Aug 2024 09:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 14 Aug 2024 09:59 PM IST
सार
Varanasi News: कैंसर मरीजों को सस्ते इलाज के लिए बीएचयू के छात्रों ने आईएमएस निदेशक को ज्ञापन सौंपा है। छात्रों ने अस्पताल की अन्य समस्याओं के समाधान को भी पत्रक सौंपा है।
विज्ञापन
आईएमएस निदेशक को ज्ञापन देते छात्र नेता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू अस्पताल में आने वाले कैंसर मरीजों को सस्ता इलाज दिए जाने सहित अस्पताल में व्याप्त समस्याओं को लेकर छात्रों ने आईएमएस निदेशक को ज्ञापन सौंपा। इसमें निदेशक से पहले की तरह जांच की फीस न लगाए जाने सहित अन्य सुविधाओं को मुहैया करवाने की मांग की।
विज्ञापन
छात्रनेता आशुतोष सिंह यीशु के नेतृत्व में छात्रों ने निदेशक को दिए ज्ञापन में बताया कि एक तरफ केंद्र सरकार का निर्देश है कि कैंसर का इलाज सस्ता किया जाए वही बीएचयू सर सुन्दरलाल हॉस्पिटल में इसके इलाज को और महंगा कर दिया गया है।
विज्ञापन
कीमोथेरेपी जो पहले निशुल्क होती थी, अब इसके लिए 500 रुपये देने पड़ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में 6 तरह की जांचों की फीस बढ़ा दी है। इनमे से 5 ऐसी जांचें हैं, जिसमें पहले मरीजों को कोई फीस नहीं लगती थी। इसमें मरीजों को जांच का 2000 रुपये, साव का 1000 रुपये, कोलपोस्कोपी 350 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
ब्रोंकोस्कोपी जांच का शुल्क 500 रुपये से 1000 रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही ओपीडी में समय से डॉक्टरों की उपस्थिति, स्ट्रेचर की उपलब्धता, जेनरिक दवाओं की कमी दूर करने, अस्पताल में दलालों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग भी निदेशक के सामने छात्रों ने रखी है। चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो छात्र एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य हो होंगे। इस दौरान शिवांश, शशांक, अजय, करन, बिनीत, संतोष, हिमांशु मौजूद रहे।