{"_id":"6314b8425536d635df22e579","slug":"campaign-to-save-anmay-singh-youth-pleads-for-help-at-bhu-gate-for-injection-of-16-crores","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनमय को बचाने की मुहिम: बीएचयू गेट पर युवाओं ने लगाई मदद की गुहार, 16 करोड़ के इंजेक्शन से बचेगी मासूम की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनमय को बचाने की मुहिम: बीएचयू गेट पर युवाओं ने लगाई मदद की गुहार, 16 करोड़ के इंजेक्शन से बचेगी मासूम की जान
Sun, 04 Sep 2022 08:08 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 04 Sep 2022 08:08 PM IST
सार
सुल्तानपुर जिले के सात माह के अनमय की जिंदगी को बचाने के लिए सोशल मीडिया पर चल रही मुहिम में अब काशी के युवा भी जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
अनमय के लिए बीएचयू गेट पर युवाओं ने लगाई मदद की गुहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के सात माह के बच्चे अनमय सिंह के इलाज के लिए काशी में युवाओं ने मदद की गुहार लगाई। रविवार को बीएचयू मुख्य द्वार के बाहर अनमय की मदद के नाम की तख्तियां हाथों में लेकर युवाओं ने लोगों से सहयोग के लिए आगे आने की अपील की।
विज्ञापन
यहां मौजूद अतुल सिंह और विकास तिवारी ने बताया कि अनमय सिंह का इलाज कर रहीं सर गंगाराम अस्पताल की डॉ. वेरोनिका अरोरा के अनुसार एसएमए(स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी) टाइप-1 से अनमय पीड़ित है। यह बेहद दुर्लभ बीमारी है। इसमें बच्चों के अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर देते हैं और उन्हें सांस लेने में बहुत परेशानी होती है। उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सात माह के मासूम अनमय को नई जिंदगी देने के लिए अमेरिका से लाकर एक इंजेक्शन लगाया जाना है। इसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। इसके लिए तमाम सामाजिक संगठन मदद लिए सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन