फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Campaign to save Anmay singh Youth pleads for help at BHU gate for injection of 16 crores

अनमय को बचाने की मुहिम: बीएचयू गेट पर युवाओं ने लगाई मदद की गुहार, 16 करोड़ के इंजेक्शन से बचेगी मासूम की जान

Sun, 04 Sep 2022 08:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 04 Sep 2022 08:08 PM IST
सार

सुल्तानपुर जिले के सात माह के अनमय की जिंदगी को बचाने के लिए सोशल मीडिया पर चल रही मुहिम में अब काशी के युवा भी जुड़ गए हैं।  
 

विज्ञापन
Campaign to save Anmay singh Youth pleads for help at BHU gate for injection of 16 crores
अनमय के लिए बीएचयू गेट पर युवाओं ने लगाई मदद की गुहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के सात माह के बच्चे अनमय सिंह के इलाज के लिए काशी में युवाओं ने मदद की गुहार लगाई। रविवार को बीएचयू मुख्य द्वार के बाहर अनमय की मदद के नाम की तख्तियां हाथों में लेकर युवाओं ने लोगों से सहयोग के लिए आगे आने की अपील की।

विज्ञापन


यहां मौजूद अतुल सिंह और विकास तिवारी ने बताया कि अनमय सिंह का इलाज कर रहीं सर गंगाराम अस्पताल की डॉ. वेरोनिका अरोरा के अनुसार एसएमए(स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी) टाइप-1 से अनमय पीड़ित है। यह बेहद दुर्लभ बीमारी है। इसमें बच्चों के अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर देते हैं और उन्हें सांस लेने में बहुत परेशानी होती है। उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सात माह के मासूम अनमय को नई जिंदगी देने के लिए अमेरिका से लाकर एक इंजेक्शन लगाया जाना है। इसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। इसके लिए तमाम सामाजिक संगठन  मदद लिए सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed