{"_id":"63883a4213562863df3dd7b4","slug":"campaign-to-clean-kashi-from-today-municipal-corporation-s-75-hour-cleanliness-drive-also-set-up-selfie-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से काशी को स्वच्छ करने की मुहिम: नगर निगम ने चलाया 75 घंटे का स्वच्छता अभियान, सेल्फी पॉइंट भी बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से काशी को स्वच्छ करने की मुहिम: नगर निगम ने चलाया 75 घंटे का स्वच्छता अभियान, सेल्फी पॉइंट भी बनाए
Thu, 01 Dec 2022 11:03 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:03 AM IST
सार
वाराणसी शहर में लगे कैमरों के माध्यम से कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखी जाएगी। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर में सेल्फी प्वाइंट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
नगर निगम का 75 घंटे का स्वच्छता अभियान, सेल्फी पॉइंट भी लगाए
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वाराणसी नगर निगम आज से शहर में 75 घंटे का महास्वच्छता अभियान शुरू कर रहा है। नगर निगम के नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बताया कि ये स्वच्छता अभियान एक दिसंबर से शुरू होकर 3 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत शहर को गार्बेज फ्री किया जाएगा और सभी उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
वाराणसी शहर में लगे कैमरों के माध्यम से कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखी जाएगी। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर में सेल्फी प्वाइंट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान फोटो और मैसेज शेयर करने वालों को चुनकर पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसकी कार्ययोजना जल्द प्रस्तुत की जाएगी। स्वच्छता के लिए स्कूली बच्चों की मदद ली जाएगी। आदर्श क्षेत्र विकसित किया जाएगा ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों के सामने शहर की अच्छी छवि जा सके। अभियान के दौरान जुर्माने की कार्रवाई शुरू करेंगे। इस दौरान पहले नोटिस देंगे उसके बाद ₹500 से लेकर एक लाख तक का जुर्माना लगाएंगे। साथ ही मेडिकल वेस्ट फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।गंदगी से जुड़ी कोई भी शिकायत नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1533 पर कर सकते हैं।
विज्ञापन