फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   businessman jumped from roof after seeing cops who came for raid on his house foot broken family allegation on police in ghazipur

यूपी: दबिश देने गई पुलिस को देख छत से कूदा कारोबारी, पैर टूटने पर परिजनों ने लगाए ये आरोप

Sun, 30 Aug 2020 03:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 30 Aug 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
businessman jumped from roof after seeing cops who came for raid on his house foot broken family allegation on police in ghazipur
कारोबारी को अस्पताल ले जाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस की दादागिरी सामने आई है। शनिवार को बीच रात में पुलिस ने एक पुलिस कारोबारी के घर पर छापा मारा। पुलिस को देख डर के मारे कारोबारी छत से कूद गया। आरोप है कि पुलिस के पास कोई भी ठोस सबूत नहीं था।

विज्ञापन

इससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। इस बीच पुलिस ने घर की तलाशी ली। इस दौरान आरोपी है कि पुलिस ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस का कहना है कि फल कारोबारी पशुओं को काटने और गोमांस की तस्करी में लिप्त बताया गया है।
विज्ञापन



इस सूचना पर पुलिस ने रात में कार्रवाई की। उधर घटना के बाद पीड़ित पक्ष रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ ओम प्रकाश सिंह से मिला और न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सीओ सुरेश शर्मा को जांच करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिलदारनगर गांव निवासी सलीम कुरैशी(55) के घर शनिवार की रात करीब दो बजे अचानक पुलिस ने दबिश दी। सलीम के घर को चारों तरफ से घेर लिया। इस बीच सलीम परिवार के साथ घर में सो रहा था। पुलिस के आने की खबर मिलते ही वह छत पर भागा। उसे पकड़ने के लिए पीछे से पुलिस भी पहुंच गई।

इसी बीच वह छत से बाहर कूद गया। जिससे उसके एक पैर की हड्डी टूट गई। इसी बीच आसपास के दो लोग वहां पुलिस से उलझ गए। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सलीम को जख्मी देख पुलिस उसे छोड़कर चली आई।

ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है। रविवार की सुबह पीड़ित पक्ष घायल फल कारोबारी को लेकर सीधे पुलिस अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश सिंह से मिलने पहुंचे। एसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी जमानिया ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में दिलदारनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि गोमांस बेचने और पशुओं के काटने की सूचना मिली थी।

इसके बाद पुलिस टीम गांव में दबिश देने गई थी। उधर दिलदारनगर पहुंचे सीओ ने रात दबिश देने गए पुलिकर्मियों की लिस्ट तलब की है। फिलहाल कई बिंदुओं पर सीओ तफ्तीश कर रहे हैं।

उधर फल विक्रेता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से सलीम के पैर की हड्डी टूटी है। सलीम की पत्नी सरवरी ने यह आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि पुलिस ने घर में घुसने के बाद तलाशी के नाम पर लूटपाट की और विरोध करने पर परिजनों को मारापीटा है। महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed