{"_id":"607c5c048ebc3e591d014385","slug":"business-activities-stalled-due-to-corona-curfew-varanasi-news-vns585666224","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारिक गतिविधियां रहीं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारिक गतिविधियां रहीं ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू के चलते रविवार को सभी बाजारों, कस्बों में सन्नाटा रहा। सड़कों पर यात्री वाहनों का संचालन ठप था। रानीगंज, बैरिया, मधुबनी आदि बाजारों में दुकानों के शटर गिरे हुए थे। व्यापारिक गतिविधियां ठप थीं। लेकिन पंचायत चुनाव के चलते राजनीतिक सरगर्मी बनी रही। चुनाव चिह्न आवंटन को लेकर ब्लॉक मुख्यालयों पर भारी भीड़ दिखी। वहीं गांवों, कस्बों में प्रत्याशी दरवाजे-दरवाजे घूमकर वोट मांगते देखे गए। प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की संख्या कोरोना प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित संख्या से काफी अधिक थी। रानीगंज बाजार में कुछ दुकानदारों ने शटर गिरा कर दुकान को सैनिटाइज किया तो बैरिया नगर पंचायत की ओर से कस्बे में फागिंग मशीन से सैनिटाइजेशन किया गया।
जयप्रकाश नगर प्रतिनिधि के अनुसार कोरोना कर्फ्यू का असर क्षेत्र में भी रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया मांझी मार्ग पर भी इक्का दुक्का वाहन ही दिखे। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोरोना कर्फ्यू का असर क्षेत्र में देखने को मिला। बाजारवासियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर रखीं। इसके चलते बाजार में आने वाले कुछ लोगों को बैरंग जाना पड़ा। हालांकि जरूरी सेवाएं चलती रहीं।
बेल्थरारोड प्रतिनिधि के अनुसार तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार की रात आठ बजे से कोरोना कर्फ्यू लागू होने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर सख्ती का एहसास कराया। प्रशासन के कड़े रुख के चलते क्षेत्र में सन्नाटा रहा। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की रात आठ बजते ही सारी दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं। वहीं, लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। सड़क पर अनावश्यक रूप से घूमने वालों को पुलिसिया कार्रवाई का शिकार होना पड़ा। बिना मॉस्क लगाए घूमने वालों पर पुलिस ने जुर्माना लगाया और भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी। तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने घूम-घूम कर लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि सरकार की मंशा के अनुरूप 35 घंटे की अवधि में कोरोना कर्फ्यू का पालन करते हुए कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलेगा। रविवार को पूरे दिन सन्नाटा रहा तथा वाहनों की आवाजाही बहुत कम रही। उधर, लॉकडाउन के दौरान रविवार को सीयर ब्लॉक मुख्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पर्चा वापसी और चुनाव चिह्न के लिए प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई गईं। इस दौरान परिसर में गहमागहमी रही।
विज्ञापन
दया छपरा प्रतिनिधि के अनुसार कोरोना कर्फ्यू में क्षेत्र के दया छपरा, दलपतिपुर, दुबेछपरा, पांडेयपुर आदि जगह की दुकानें बंद रहीं। केवल मेडिकल स्टोर व डॉक्टर के साथ दवाखाना खुले दिखे।
रेवत प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को नगर सहित क्षेत्र की दुकानें बंद रहीं। कोरोना कर्फ्यू के शुरू होने के पूर्व की शाम दुकानों पर विभिन्न सामानों को खरीदने वालों की अच्छी खासी भीड़ रही। लोग बंदी के दृष्टिगत सब्जियां, फल तथा अन्य सामानों को खरीदने में लगे हुए देखे गए। रविवार को सुबह से ही किराना, चाय, पान, मिठाई कपड़ा, मशीनरी पार्ट्स, बिल्डिंग मैटेरियल, स्टूडियो आदि की छोटी बड़ी दुकानें बंद रहीं। सड़कों पर वाहनों का आवागमन भी ठप रहा। इक्के दुक्के राहगीरों को छोड़ दें तो पैदल चलने वाले भी सड़कों पर लगभग नदारद रहे।
हल्दी प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के प्रमुख चट्टी - चौराहों की दुकानें बंद रहीं। हल्दी- सोनवानी जैसे मुख्य बाजार भी पूर्ण रूप से बंद रहे। ग्रामीण इलाकों में पुलिस भ्रमण करती रही। सड़कों पर आने- जाने वाले लोगों को हिदायत देते हुए कहा गया कि सभी अपने अपने घरों में रहें, तभी सुरक्षित रहेंगे।