आजमगढ़ : बरातियों से भरी बस दीवार से टकराई, चालक की मौत, दर्जन भर लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मंगलवार तड़के बरातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
जौनपुर के बैरीडीहा गांव निवासी अरुन कुमार की बारात अंबेडकरनगर के नेवादा गांव गई थी। मंगलवार की सुबह बरात वापस लौट रही थी। तड़के करीब 5 बजे बस आजमगढ़ के माहुल बाजार के पास पहुंची थी, इसी बीच बस अनियंत्रित हो कर सड़क के ही बगल एक निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जिसमें बस चालक पायिन्दापुर थाना क्षेत्र निवासी दीदारगंज निवासी सागर यादव पुत्र रामअवध(30) की मौके पर ही मौत हो गई। बस का खलासी भरगुराम (40) बुरी तरह घायल हो गया है। साथ ही बस पर सवार बाराती जख्मी हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने बस से घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बरातियों को मामूली चोटें लगी थी। इसलिए प्राथमिक उपचार करने के बाद उनको घर भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है की माहुल-अहरौला मार्ग का सीसी और पिच रोड का जोड़ बहुत ही खतरनाक होने के कारण आए दिन लोग यहां अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं, इसलिए इसको तुरंत सही कराया जाना चाहिए। बता दें कि अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर यह हुआ हादसा था। घटना के समय बस में करीब चालीस लोग सवार थे।