फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bunker to be built at BHU Hospital radiation will not leak out during radiotherapy in varanasi

वाराणसी: बीएचयू अस्पताल में बनेगा बंकर, रेडियोथेरेपी में बाहर नहीं आएगा रेडिएशन; कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत

Wed, 14 Oct 2026 03:53 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 03:53 PM IST
सार

बीएचयू अस्पताल में बंकर बनेगा। रेडियोथेरेपी सेंटर में आधुनिक तकनीक वाली लीनियर एक्सीलेरेटर मशीन जल्द लगेगी। दूसरी मशीन लगने से कैंसर मरीजों को राहत मिलेगी। इससे इंतजार कम होगा। 

विज्ञापन
Bunker to be built at BHU Hospital radiation will not leak out during radiotherapy in varanasi
BHU Hospital - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल के रेडियोथेरेपी सेंटर में जल्द ही आधुनिक तकनीक वाली लीनियर एक्सीलेरेटर मशीन लगाई जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। मशीन लगाने से पहले यहां विशेष बंकर बनाया जा रहा है, ताकि रेडियोथेरेपी के दौरान निकलने वाला रेडिएशन निर्धारित क्षेत्र से बाहर न फैले। नई मशीन लगने के बाद अस्पताल में लीनियर एक्सीलेरेटर मशीनों की संख्या दो हो जाएगी। इससे दूर-दराज से आने वाले कैंसर मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में वाराणसी और आसपास के जिलों के अलावा बिहार से भी मरीज सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और रेडियोथेरेपी विभाग की ओपीडी में पहुंचते हैं। अस्पताल परिसर में सीसीआई लैब के काउंटर के पास रेडियोथेरेपी सेंटर संचालित है। सेंटर में अभी एक लीनियर एक्सीलेरेटर मशीन है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; भदोही में बड़ा फर्जीवाड़ा: सुरियावां से जारी हुए पूर्वांचल, छत्तीसगढ़-झारखंड के लोगों के भी जन्म प्रमाणपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दूसरी मशीन लगाने की तैयारी है। इस मशीन की मदद से कैंसर प्रभावित हिस्से को लक्षित कर रेडिएशन दिया जाता है। इससे आसपास के स्वस्थ ऊतकों पर होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलती है। दूसरी मशीन शुरू होने से ज्यादा मरीजों को समय पर रेडियोथेरेपी उपलब्ध कराई जा सकेगी। ऐसे में रेडिएशन को बाहर फैलने से रोकने के लिए विशेष बंकर बनाया जा रहा है।

Trending Videos

आईएमएस बीएचयू के रेडियोथेरेपी विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु मिश्रा ने बताया कि आधुनिक तकनीक वाली लीनियर एक्सीलेरेटर मशीन लगाने की तैयारी चल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए बंकर बनाया जा रहा है। इसके निर्माण का उद्देश्य रेडियोथेरेपी के दौरान निकलने वाले रेडिएशन को निर्धारित क्षेत्र तक सीमित रखना है, ताकि अस्पताल परिसर में मौजूद अन्य लोगों पर इसका प्रभाव न पड़े। 

बंकर की दीवारें विशेष रूप से तैयार की जाती हैं, ताकि रेडिएशन बाहर न निकल सके। इससे मरीजों के तीमारदारों और परिसर में मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। रेडियोथेरेपी के दौरान विकिरण सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करना जरूरी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed