फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Buddha greatly influenced later Indian literature

Varanasi News: बुद्ध ने परवर्ती भारतीय साहित्य को बहुत प्रभावित किया

Fri, 09 May 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Buddha greatly influenced later Indian literature
तिब्बती संस्थान में धम्मपद कैसे पढ़े विषयक कार्यशाला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। धम्मपद का पाठ करते हुए यह सोच होनी चाहिए कि ये महापुरुष के वचन हैं। इन वचनों के साथ कथाएं भी दी गई हैं। इन कथाओं से उस समय का संदर्भ भी आ जाता है। बुद्ध ने परवर्ती भारतीय साहित्य को बहुत प्रभावित किया है। ये बातें बृहस्पतिवार को प्रो. अवधेश प्रधान ने केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ में आयोजित धम्मपद कैसे पढ़ें विषयक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि हमारी भाषा की जड़ें कितनी गहरी हैं, यह धम्मपद पढ़कर जाना जा सकता है। भारतीय साहित्य इसीलिए महान हुआ कि इसने सभी धर्मों के तत्वों को समाहित किया। दूसरे सत्र में धम्मपद के मूल तत्वों की व्याख्या करते हुए डॉ. रामसुधार सिंह ने कहा कि धम्मपद की गाथाएं मूलमंत्र की तरह हैं जिनमें भारतीय संस्कृति एवं मानवीय जीवन के श्रेष्ठ मूल्यों को समाहित किया है। इस दृष्टि से धम्मपद भारतीय उपनिषदों तथा श्रीमद्भागवत गीता के बहुत करीब है। शोध सहायक डॉ. दावा शेरपा ने कहा कि पालि भाषा में प्राप्त धम्मपद को समझने के लिए तिब्बती भाषा में लिखे बौद्ध साहित्य के ग्रंथों को पढ़ना आवश्यक है। तीसरे सत्र में प्रो. रमेश चंद्र नेगी ने पालि साहित्य में जातक कथा और धम्मपद के महत्व को समझाते हुए कहा कि धम्मपद सामान्य ग्रंथ नहीं है। ये बुद्ध के साक्षात वचन हैं। संचालन डॉ. अनुराग त्रिपाठी व डॉ. ज्योति सिंह ने किया। स्वागत प्रो. सदानंद शाही ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed