फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BSP National General Secretary Satish chandra Mishra targeted BJP and SP, conferences in Jaunpur and Banaras

पूर्वांचल: ब्राह्मणों को एकजुट करने पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव, बोले महंगाई इतनी कि पकौड़े भी नहीं बेच पाएंगे

Mon, 16 Aug 2021 10:23 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: हरि User Updated Mon, 16 Aug 2021 10:23 PM IST
सार

जौनपुर में राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र मिश्रा ने भाजपा और सपा पर जमकर हमला बोला। कहा, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। बनारस में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
 

विज्ञापन
BSP National General Secretary Satish chandra Mishra targeted BJP and SP, conferences in Jaunpur and Banaras
जौनपुर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते सतीशचंद्र मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र मिश्रा ने भाजपा और सपा पर जौनपुर में जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा और सपा की सोच एक सी है। दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इनके राज में लूट, हत्या, दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हैं। महंगाई इतनी हो गई है कि अब तो बेरोजगार पकौड़े भी नहीं बेच पाएंगे। सतीशचंद्र मिश्रा नगर के वाजिदपुर स्थित एक लॉन में सोमवार को आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बोल रहे थे। इसके बाद देर शाम सतीशचंद्र मिश्रा बनारस पहुंचे। मंगलवार को प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


सतीशचंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा शासन में दलितों और ब्राह्मणों को डराने-धमकाने का काम हो रहा है। प्रदेश के ताकतवर और उभरते ब्राह्मणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फंसाने के लिए इन्हें फर्जी मुकदमों में जेल में डाला जा रहा है, नहीं तो मार दिया जा रहा है। इस तरह के सैकड़ों केस हैं, जिनकी लिस्ट बताने में आधे घंटे से अधिक का समय लग जाएगा। कहा, धर्म के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा ने श्रीराम को भी नहीं छोड़ा। विकास के नाम वहां कुछ भी नहीं दिख रहा है। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजकर 10 हजार करोड़ रुपये कमा लिये हैं। जिसका हिसाब मैं जिलों में जा-जाकर मांगूंगा । 
विज्ञापन


नौजवानों को ठगा
उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के पहले भाजपा के लोगों ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन, सत्ता में आने के बाद उन्होंने नौजवानों को ठगा है। संसद में सवाल उठा तो उन्होंने नौजवानों को पकौड़े बेचने की सलाह दे डाली। आज महंगाई ऐसी है कि सौ रुपये लीटर बिकने वाला तेल भी 300 रुपये लीटर बिक रहा है। ऐसे में कौन नौजवान पकौड़े बेच पाएगा। इसी तरह पेट्रोल भी 60 से बढ़कर 100 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। आंकड़े देखें तो प्रदेश में हर दो घंटे पर दुष्कर्म की घटना हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तेल, रेल, बैंक और बिजलीघर तक बेच दिया

कहा कि भाजपा अपने चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है। इस पार्टी ने तेल, रेल, बिजली, पानी, लाइफ  इंश्योरेंस, बैंक यहां तक की बिजली घर तक बेच दिया। उद्योगपतियों की मांग पर किसानों से उनकी जमीन छीनने की कोशिश में लगी है, इसके लिए तीन कृषि कानून लागू किए गए हैं। इस काले कानून का विरोध लगातार चल रहा है, जिसमें अब तक 500 से ज्यादा किसानों की मौत हो गई है।  

परिवार के साथ काशी विश्वनाथ का करेंगे दर्शन
ब्राह्मणों को एकजुट करने के लिए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा देर शाम बनारस पहुंचे। वह मंगलवार को कचहरी स्थित रामाश्रय वाटिका में प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। बसपा जिलाध्यक्ष नवीन भारत के अनुसार, मंगलवार सुबह राष्ट्रीय महासचिव परिवार के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। शाम चार बजे साकेत मंडप में प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी में भाग लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed