{"_id":"55334d88643b6cc8cec3a272a51e3777","slug":"broken-dream-the-world-record-braka-of-soni-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटा सपना, विश्व रिकॉर्ड से चूकीं सोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटा सपना, विश्व रिकॉर्ड से चूकीं सोनी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 18 Nov 2015 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कीर्तिमान बनाने के महाभियान में जुटीं काशी की कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया की मंगलवार की रात 12:18 बजे मंच पर नृत्य के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद रात सवा दो बजे तक तबीयत में सुधार न होने के चलते सोनी मंच पर वापस नहीं आ सकी और उसके बाद आधिकारिक रूप से रिकॉर्ड बनाने का अभियान थमने की घोषणा कर दी गई।
सोनी अब तक 87 घंटे नृत्य कर चुकी थी। नए विश्व कीर्तिमान के लिए उसे 124 घंटे तक नृत्य करना था। आर्य महिला पीजी कॉलेज के प्रबंधक शशिकांत दीक्षित ने सोनी का नृत्य अभियान थमने की पुष्टि की। बताया कि चिकित्सकों की सलाह के आधार पर यह निर्णय लिया गया।
आर्य महिला पीजी कॉलेज के सभागार में मौजूद हजारों प्रशंसकों में तब अचानक मायूसी छा गई जब आधी रात के बाद मंच पर नृत्य करते हुए सोनी की तबीयत बिगड़ गई।
मौके पर मौजूद चिकित्सकीय टीम की निगरानी में सोनी को मंच से सटे कमरे में ले जाया गया। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। नियमानुसार हर चार घंटे पर मिलने वाले 20 मिनट के ब्रेक की समयावधि में से सोनी ने 95 मिनट बचाए थे।
विज्ञापन
इस रिजर्व टाइम का इस्तेमाल उन्होंने आराम के लिए किया लेकिन रात दो बजे तक मंच पर वह वापस नहीं आ पाईं। इसके बाद हर चार घंटे पर मिलने वाले 20 मिनट के ब्रेक के समय को एडवांस में देने के लिए इस दौरान गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधियों से बातचीत की गई। उसके बाद सभागार में आधिकारिक रूप से सोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के थमने की घोषणा कर दी गई।