{"_id":"6288e5ea91908b62f90a099f","slug":"bride-stood-on-stage-but-groom-did-not-wear-varmala-in-greed-of-rs-10-lakh-dowry-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: स्टेज पर खड़ी रही दुल्हन, 10 लाख दहेज के लोभ में दूल्हे ने नहीं पहनाई वरमाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: स्टेज पर खड़ी रही दुल्हन, 10 लाख दहेज के लोभ में दूल्हे ने नहीं पहनाई वरमाला
Sat, 21 May 2022 06:45 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 21 May 2022 06:45 PM IST
सार
वाराणसी के लोहता क्षेत्र स्थित एक लॉन में शुक्रवार रात मिर्जापुर के फत्तेपुर गांव निवासी रमाशंकर केशरी की बेटी की शादी थी। आरोप है कि जयमाल से पहले लड़का पक्ष के लोग दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। बगैर दहेज के शादी करने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
विस्तार
जयमाल के स्टेज पर थाल में वरमाला लेकर दुल्हन अपने दूल्हे के इंतजार में खड़ी रही लेकिन दूल्हे और उसके परिजनों ने दहेज नहीं मिलने पर शादी तोड़ दी। दुल्हन के पिता ने वाराणसी के लोहता थाने में दूल्हा, उसके पिता समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
लोहता थाना अंतर्गत के एक लॉन में शुक्रवार रात मिर्जापुर थाना अदलहाट के फत्तेपुर गांव निवासी रमाशंकर केशरी की बेटी की शादी थी। पिता रमाशंकर का आरोप है कि लोहता के बड़ी बाजार निवासी लड़का पक्ष के लोग दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो लड़का पक्ष बगैर दहेज के शादी करने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
दोनों तरफ के रिश्तेदारों ने पूरी रात पंचायत की। लड़का पक्ष को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। दुल्हन सज संवरकर जयमाल के लिए तैयार थी और अंतत: दूल्हा वरमाला पहनाने के लिए तैयार नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार लड़की के पिता ने दूल्हा सुनील केशरी, उसके पिता लल्लू केशरी और दूल्हे के भाई संजय केशरी के खिलाफ धमकी, दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
दुल्हन करती रही इंतजार, बरात लेकर नहीं आया दूल्हा
मिर्जामुराद क्षेत्र के आषाढ़ गांव में शुक्रवार को दुल्हन इंतजार करती रही और दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। पीड़ित दुल्हन के परिजनों ने थाने में दूल्हा सहित अन्य सदस्यों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण ही दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। थाना प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष के परिजनों ने दहेज की खातिर बरात नहीं लाने की तहरीर दी है।