{"_id":"5efb03f832124d5e94062f41","slug":"bride-family-hostage-groom-after-demand-gold-chain-in-marriage-in-jaunpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी में सोने की चेन और अंगूठी मांगना पड़ा भारी, दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे और उसके पिता को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में सोने की चेन और अंगूठी मांगना पड़ा भारी, दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे और उसके पिता को बनाया बंधक
Tue, 30 Jun 2020 02:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 30 Jun 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में आई बरात में खिचड़ी रस्म पर सोने की चेन और अंगूठी की मांग दूल्हे को भारी पड़ गई। काफी समझाने के बाद भी जिद न छोड़ने पर कन्या पक्ष ने दूल्हे व उसके पिता को बंधक बना लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। जहां सुलह समझौता का प्रयास चलता रहा।
विज्ञापन
जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के पारां कमाल गांव निवासी युवक की बरात सोमवार की शाम नाटौली गांव में आई थी। रात में सकुशल विवाह संपन्न हुआ। मंगलवार की सुबह खिचड़ी रस्म के दौरान दूल्हे ने सोने की चेन व अंगूठी की मांग की।
विज्ञापन
कन्या पक्ष के लोगों के काफी समझाने बुझाने के बाद भी दूल्हा नहीं माना। इसकी खबर दुल्हन तक पहुंची तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की का निर्णय सुनते ही वर पक्ष के होश उड़ गए। बात बढ़ती देख रात में रुके दूल्हे के रिश्तेदार व दोस्त भी खिसक लिए।
विज्ञापन
परिजनों ने दूल्हे व उसके पिता को बंधक बना लिया और शादी में हुए खर्च की मांग करने लगे। गांव में किसी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे उप निरीक्षक महेश सिंह ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। बात न बनने पर दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचे, जहां दोनों के बीच सुलह-समझौता चल रहा है।