फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bride and groom took seven rounds with putting mask on face businessmen happy with weddings in corona in varanasi

Corona in Varanasi: मास्क लगाकर दूल्हा-दुल्हनों ने लिए सात फेरे, शादियों से कारोबारी खुश

Thu, 26 Nov 2020 01:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Nov 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
bride and groom took seven rounds with putting mask on face businessmen happy with weddings in corona in varanasi
demo pic

लॉकडाउन के दौरान रुकी हुईं शादियां बुधवार से शुरू हो गईं। बैंड, डीजे और बारात से शहर गुलजार हो उठा। होटलों और वैवाहिक लॉन में सुबह से रात तक लोगों का आना-जाना रहा। कोरोना प्रोटोकाल के तहत शादियां हुईं। होटलों के प्रवेश द्वार पर ही आगंतुकों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। सैनिटाइजेशन के बाद ही मेहमानों को एंट्री मिली। मास्क लगाकर ही दूल्हा व दुल्हनों ने सात फेरे लिए। 

विज्ञापन

सारनाथ, आशापुर, पहड़िया, पांडेयपुर, अर्दली बाजार, शिवपुर, छावनी क्षेत्र से लगाकर नदेसर, सिगरा, महमूरगंज, चितईपुर आदि इलाकों में लॉन, होटल, गेस्ट हाउसों में शादियां और मांगलिक कार्यक्रम हुए। टेंट, कैटरिंग, सजावट, लाइट, बैंड, डीजे से लेकर ट्रेवल्स वालों के चेहरे पर मुस्कान छाई रही। इतने दिन बाद शादियां शुरू होने से लॉन वाले भी चहक उठे। एक तरह से नई ऊर्जा वेडिंग इंडस्ट्रीज में भर गई। 
विज्ञापन



दूध व पनीर के भाव में रहा उछाल
वैवाहिक लग्न होने के चलते दूध की खपत बढ़ गई। खोवा, पनीर के भी भाव में उछाल रहा। अमूमन 45 से 55 रुपये लीटर में बिकने वाला दूध 65 से 70 रुपये लीटर में बिका। 300 रुपये किलो में मिलने वाला पनीर 350 रुपये में लोगों ने खरीदा। दूधिया संजय यादव ने बताया कि लग्न शुरू होने से भाव बढ़ गया। खोवा का भी भाव 180 से 240 रुपये किलो तक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्लर व्यवसाय में भी उत्साह, लौटी रौनक
कोरोना काल में वीरान पड़े ब्यूटी पार्लर में शादियों के लगन से रौनक लौटने लगी है। बुधवार से शुरू हुए लग्न के कारण दुल्हन को सजाने के लिए बुकिंग होने से ब्यूटी पार्लर संचालकों से लेकर कारीगरों तक में उत्साह बढ़ा हुआ है। 25 नवंबर से 11 दिसंबर तक के कुल 11 लगन से इनको काम करने का भरपूर मौका मिलेगा।  

पार्लर संचालिका हिमानी जायसवाल बताती हैं कि शहर में लॉकडाउन के दौरान 30- 40 हजार का कारोबार भी होना मुश्किल था। लगन शुरू होने के साथ बुकिंग से कारोबार में तेजी आई है। सिगरा स्थित पार्लर संचालिका गीतांजलि श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले 8 माह से प्रत्येक माह 25 हजार का अतिरिक्त बोझ बढ़ा है। लग्न आने व बुकिंग शुरू होने से उम्मीद बढ़ी है।

कबीरनगर स्थित पार्लर संचालिका अर्चना अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल से पूर्व 40-50 ग्राहकों का प्रतिदिन काम हो रहा था। बीते दिनों तक 10- 15 होना भी मुश्किल था। लग्न शुरू होने से ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed