फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BRICS Games Gauri will show her strength in Karate became first female player Indian team

BRICS Games: कराटे में दमखम दिखाएंगी काशी की गौरी, भारतीय टीम की बनीं पहली महिला खिलाड़ी; हुईं रवाना

Wed, 12 Jun 2024 08:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 08:30 PM IST
सार

Varanasi News: गौरी पाठक के कोच किसलय मानव ने बताया कि वह इसके पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है।

विज्ञापन
BRICS Games Gauri will show her strength in Karate became first female player Indian team
कोच के साथ गौरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस के कजान में ब्रिक्स खेलों का आयोजन होगा। इसमें लहरतारा की रहने वाली गौरी का चयन कराटे के कुमिते वर्ग में भारतीय टीम के लिए हुआ है। गौरी काशी की पहली महिला खिलाड़ी है जो 14 और 15 जून को होने वाली इस स्पर्धा में अपना दमखम दिखाएगी।

विज्ञापन


मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के सचिव किसलय मानव ने बताया कि गौरी शुरू से ही कराटे की बेहतरीन खिलाड़ी रही है। फिलहाल गौरी खेल कोटे से सीआईएसएफ में तैनात है। उन्होंने मध्य प्रदेश में आयोजित चयन ट्रायल में ब्रिक्स खेलों के लिए क्वालिफाई किया था। भारतीय टीम के साथ गौरी रूस के लिए रवाना हो गईं। गौरी 55 किग्रा भार वर्ग में भारतीय टीम में काशी का प्रतिनिधित्व कर रही है। 
विज्ञापन


काशी की खिलाड़ी का ब्रिक्स खेलों के लिए भारतीय टीम में चयनित होने पर मानव एकेडमी के अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो, मनमोहन त्यागी, नागेंद्र प्रताप सिंह, कुंजन मौर्या, निधिराज गुप्ता और आरती रावत ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed