{"_id":"609991b68ebc3ec0be01f2f7","slug":"brew-increased-sales-of-hot-spices-prices-also-increased-city-news-vns5888975100","type":"story","status":"publish","title_hn":"काढ़ा ने बढ़ाई गरम मसालों की बिक्री, भाव भी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काढ़ा ने बढ़ाई गरम मसालों की बिक्री, भाव भी बढ़े
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना की दूसरी लहर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को लेकर लोग काढ़े का उपयोग अधिक कर रहे हैं। यही वजह है कि बाजार में गरम मसाले की बिक्री काफी बढ़ गई है। लगभग हर घर में काढ़े का सेवन किया जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर से हल्दी, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, अजवाइन और कपूर की मांग में इजाफा हुआ है। ऐसे में भाव में भी उछाल आ गया है। गोला दीनानाथ के थोक व्यापारी अंकित बरनवाल ने बताया कि मांग बढ़ने से भावों में करीब 20 से 25 फीसदी की तेजी आई है। गली, मोहल्ले और कॉलोनियों के दुकानों पर खड़े गरम मसाले के भाव में गजब की तेजी आ गई है। थोक से फुटकर भाव में डेढ़ से दोगुने की तेजी है। वाराणसी किराना समिति के महामंत्री अशोक कसेरा ने बताया कि अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन के कारण माल की आवक भी प्रभावित है।
केस -1
नई सड़क के अजय उपाध्याय ने बताया कि मोहल्ले में जनरल स्टोर के दुकानदार से दालचीनी और मुलेठी मांगने पर कीमत सुनकर होश उड़ गए। लॉकडाउन से पूर्व 250 रुपये किलो मिलने वाली दालचीनी 400 रुपये किलो मिली। 100 रुपये में 250 ग्राम लेकर घर आ गए।
केस -2
नरिया के रहने वाले भरत सिंह मोहल्ले की दुकान पर गरम मसाला लेने पहुंचे तो सभी के दाम दोगुने पाया। दुकानदार ने कहा कि माल मिल नहीं रहा है और काढ़े के चलते गरम मसाला की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन
गरम मसालों का रेट
मसाला थोक फुटकर
दालचीनी 240-300 350-400
काली मिर्च 480-520 540-580
लौंग 650-700 750-800
अजवाइन 180-200 210-240
हल्दी 200-220 230-250
जायफल 750-850 850-900
जीरा 180-200 220-240
धनिया 110-125 130-150
सफेद मिर्च 600-750 650-800
कपूर 800-1000 900-1050
मुलेठी 420-500 450-600
(नोट: सभी सामग्रियों के दर प्रतिकिलो में हैं।)