फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brahmin Swayamsevak Sangh demanded the early release of journalists

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने पत्रकारों को शीघ्र रिहा करने को रखी मांग

Sat, 09 Apr 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Brahmin Swayamsevak Sangh demanded the early release of journalists
पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर बलिया में बैठक करते ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ। - फोटो : BALLIA
ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने पत्रकारों को शीघ्र रिहा करने को रखी मांग
विज्ञापन

--जिला प्रशासन पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने की कोशिश का आरोप
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की जनपदीय कार्यालय में हुई बैठक में बलिया जिलाधिकारी की लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने के प्रयास की निंदा गई और पत्रकारों की रिहाई की मांग की गई।

बैठक की शुरुआत में भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र ने कहा कि बलिया के जिलाधिकारी ने जिस तरह अजीत ओझा सहित तीन पत्रकारों को फर्जी ढंग से फंसाया है उसकी संगठन उसकी घोर निंदा करता है। अगर तत्काल पत्रकारों को रिहा नहीं किया जाता है तो आंदोलन चलाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर बलिया प्रशासन के गलत कार्यों से अवगत कराया जाएगा। जिला अध्यक्ष बृजेश दुबे रिंकू ने कहा कि पत्रकारों की लड़ाई में संगठन उनके साथ है। भारतीय पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि जब तक बलिया जिलाधिकारी का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक पत्रकारों का आंदोलन चलता रहेगा। महिला जिला अध्यक्ष सुनीता पाठक, दयाशंकर तिवारी, राज दीपक तिवारी, पंकज मिश्र, प्रीति पांडे, विष्णु कुमार मिश्र, सत्य प्रकाश ओझा, जितेंद्र तिवारी, रजनी उपाध्याय, सत्येंद्र पांडे, रवि मिश्र, राकेश तिवारी, संतोष पांडे, शशि दुबे, पिंटू पाठक, कुलदीप चौबे आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विष्णु कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed