{"_id":"6927e79b48243838000cdd00","slug":"bped-and-mped-students-protested-at-bhu-over-non-recognition-in-central-recruitment-examinations-in-varanasi-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU: केंद्रीय भर्ती परीक्षाओं में मान्यता न मिलने से बीपीईडी व एमपीईडी के छात्र नाराज, कुलपति आवास पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: केंद्रीय भर्ती परीक्षाओं में मान्यता न मिलने से बीपीईडी व एमपीईडी के छात्र नाराज, कुलपति आवास पर प्रदर्शन
Thu, 27 Nov 2025 11:24 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:24 AM IST
सार
Varanasi News: केंद्रीय भर्ती परीक्षाओं में मान्यता न मिलने के कारण बृहस्पतिवार को बीएचयू में कुलपति आवास के बाहर बीपीईडी और एमपीईडी के छात्र धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
धरने पर बैठे छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू में बीपीईडी और एमपीईडी कोर्स के 100 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने कुलपति आवास के बाहर जमकर धरना और विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए छात्रों ने आरोप लगाया है कि हाल ही में निकले एनवीएस और ईएमआरएस सहित दूसरी केंद्रीय भर्ती परीक्षाओं में उनके कोर्स को मान्यता नहीं है।
विज्ञापन
यह कोर्स एनसीटीई द्वारा अनुमोदित है। छात्रों ने बताया कि योग्यता सूची में बीपीईडी और एमपीईडी को शामिल न करना न केवल अनुचित है बल्कि उनके भविष्य को भी प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला। कुलपति ने आश्वासन दिया कि वह कार्रवाई करेंगे और संबंधित प्राधिकरणों को एक निर्देश जारी करेंगे। कहा कि दो छात्र और दो अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली भेजा जाएगा जो अपनी बात को रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन