{"_id":"5c5007d4bdec224e1b7f5eb0","slug":"boy-gave-warning-to-his-parents-for-marrying-to-girl-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती से शादी कराने की जिद में छत पर चढ़ा युवक, अपने ही भाई बहन को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से शादी कराने की जिद में छत पर चढ़ा युवक, अपने ही भाई बहन को बनाया बंधक
Wed, 30 Jan 2019 09:59 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर में हंगामा करता युवक
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के प्यार में पड़े युवक ने उत्तर प्रदेश जिले के जौनपुर में सोमवार को दिनभर बवाल काटा। उसने अपनी जिद को मनवाने के लिए तो अपने सगे रिश्तों को भी नहीं बक्शा। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम दिनभर मामले को सुलझाने में परेशान रही।
जौनपुर के नईगंज मुहल्ला निवासी अमन उर्फ राजा (23) ई-रिक्शा चलाता है। वह एक युवती से एकतरफा प्रेम करता है। जिससे शादी कराने की जिद को लेकर वह सोमवार को सुबह नौ बजे अपने माता पिता को घर के बाहर निकाल दिया। इसके बाद अपने दो बहनों और एक छोटे भाई को लेकर मकान की दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ गया।
घरवालों से एक लाख रुपये और युवती से शादी कराने की मांग करने लगा। साथ ही मांग पूरी न करने पर अपनी छोटी बहन को छत से नीचे फेंकने की धमकी देने लगा। उसके हंगामे को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुला लिया।
विज्ञापन
उसे समझाने के लिए पुलिस के जवान नजदीक पहुंचते तो वह उन पर पथराव करने लगता था। छत पर उसने पहले से ही काफी ईंट पत्थर जुटा लिए थे। उसने मीडिया को भी नहीं छोड़ा। यह हंगामा देर रात तक जारी रहा। इससे फायर ब्रिगेड के जवान भी असहाय बने रहे। सुबह नौ बजे से शुरू उसका हंगामा देर रात तक जारी रहा। रात में वह नीचे उतर आया लेकिन दरवाजा नहीं खोला।
देर रात पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान लौट गए। पुलिस ने जाते-जाते युवक के पिता को कहा घर का दरवाजा खुलते ही पुलिस को सूचित करना। लेकिन मंगलवार की भोर में युवक घर से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने युवक के पिता को हिरासत में ले लिया है।
इस मामले में एसपी सिटी अनिल पांडेय ने कहा कि युवक सिरफिरा है। उसे बैंक खुलने पर रुपये देने की बात कही गई लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुआ। फिलहाल वह फरार हो गया है। इस मामले में न तो परिवार वालों ने तहरीर दी है और न ही लड़की के घर वालों ने। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

एकतरफा प्यार में युवती के जन्मदिन पर पूरे मोहल्ले में बांटा था केक
युवती का जन्मदिन मनाता युवक
- फोटो : self
जौनपुर शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार की लड़की से अमन का प्रेम एकतरफा है। उसने हाल ही में युवती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। पड़ोसियों के मुताबिक युवती का जन्मदिन मनाने में 25 हजार रुपये खर्च किए थे।
लड़की के फेसबुक अकाउंट से उसकी तस्वीरें निकाल कर उसे प्रिंट कराया। इसके बाद युवती की सैकड़ों तस्वीरें लगाकर घर को विद्युत झालरों से सजाया था। पूरे मोहल्ले में केक बांटने के साथ पूरे कार्यक्रम की वीडियो को यू-ट्यूब पर वायरल भी किया था।