फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boundary wall of Sigra Stadium varanasi collapsed two cars 10 scooties and bikes damaged under debris

Varanasi: सिगरा स्टेडियम की दीवार ढही, मलबे में दबकर दो कार, 10 स्कूटी और बाइक क्षतिग्रस्त

Mon, 09 Jan 2023 02:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 Jan 2023 02:12 PM IST
सार

 सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्टेडियम की पीछे की दीवार ढहने से 2 कार और 10 स्कूटी दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि प्रकरण की जांच कराई है।

विज्ञापन
Boundary wall of Sigra Stadium varanasi collapsed two cars 10 scooties and bikes damaged under debris
मलबे में दबी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास सोमवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। स्टेडियम के पीछे की रिटेनिंग वॉल (दीवार) अचानक ढह गई। जद में आने से दो कार और 10 से अधिक बाइक और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और खेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहन स्थानीय लोगों के हैं। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार बाउंड्रीवॉल के सहारे से अंदर की तरफ से गिट्टी रखी हुई जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। गिट्टी का दबाव दीवार नहीं झेल पाई और भरभराकर ढह गई। इस दौरान-किसी के पास न होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। स्मार्ट सिटी के तहत सिगरा के संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का कायाकल्प हो रहा है। फिलहाल पहले चरण का कार्य जारी है।  
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के जनसंपर्क अधिकारी  शाकंभरी नंदन सोंथलिया ने बताया कि स्टेडियम के पुनर्विकास का कार्य किया जा रहा है। सोमवार सुबह ट्रकों से गिट्टी अनलोड की जा रही थी। उसी दौरान दीवार ढह गई। उन्होंने कहा कि हम लोग सभी सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य करवा रहे हैं। दीवार कमजोर होने और अनलोडिंग के समय गिट्टी के दबाव का अंदाजा न होने की वजह से यह घटना हुई। मलबे में दबकर कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त बोले- क्षतिग्रस्त वाहनों के बदले मिलेगा मुआवजा

Boundary wall of Sigra Stadium varanasi collapsed two cars 10 scooties and bikes damaged under debris
स्कूटी और बाइक पर गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला

वहीं मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि प्रकरण की जांच कराई है। स्टेडियम की पुरानी दीवार वहां स्टोर गिट्टी का भार सहन न करने और ट्रक द्वारा नई गिट्टी डालने की वजह से ढह गई। इस दीवार को भी भविष्य में नई बनाया जाना है। दीवार ढहना मुख्य बिल्डिंग निर्माण कार्य से संबंधित नहीं है। इसमें क्षतिग्रस्त वाहनों के मुआवजे की प्रतिपूर्ति निर्माण कंपनी के द्वारा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed