फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Booking worth Rs 2.5 crores canceled in Tent City, things got worse due to strictness of NGT

Tent City Booking: टेंट सिटी में ढाई करोड़ की बुकिंग निरस्त, एनजीटी की सख्ती से बिगड़ी बात;पढ़ें क्या है मामला

Sun, 05 Nov 2023 10:24 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 05 Nov 2023 10:24 AM IST
सार

गंगा का जलस्तर कम होने के साथ ही टेंट सिटी बनाई जानी थी, लेकिन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती की वजह से ऐसा नहीं हो सका। मामले की सुनवाई अब 30 नवंबर को होनी है। इससे पहले ही एडवांस बुकिंग निरस्त की जाने लगी है।

विज्ञापन
Booking worth Rs 2.5 crores canceled in Tent City, things got worse due to strictness of NGT
टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा उस पार रेती पर प्रस्तावित टेंट सिटी के नाम पर हुई बुकिंग निरस्त की जाने लगी है। 23 से 30 नवंबर के बीच भागवत कथा होनी थी। गुजरात के कारोबारी से ढाई करोड़ रुपये में टेंट सिटी बुक कराई थी।

विज्ञापन

गंगा का जलस्तर कम होने के साथ ही टेंट सिटी बनाई जानी थी, लेकिन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती की वजह से ऐसा नहीं हो सका। मामले की सुनवाई अब 30 नवंबर को होनी है। इससे पहले ही एडवांस बुकिंग निरस्त की जाने लगी है। इससे आयोजकों के माथे पर बल पड़ गया। जानकारी के मुताबिक सोनभद्र के व्यापारी ने बेटी की शादी के लिए टेंट सिटी में 150 कॉटेज बुक कराए थे। व्यापारी ने कहा कि शादी की तिथि तय है। जो स्थिति है, उससे नहीं लगता कि टेंट सिटी समय से बन पाएगी। प्रावेग टेंट सिटी के प्रबंधक ने बताया कि टेंट सिटी में अग्रिम बुकिंग मिली थी। लेकिन, एनजीटी की सख्ती से मामला बिगड़ गया है। गोदौलिया क्षेत्र के होटल व्यापारी दिनेश सिंह ने बताया कि काशी आ रहे कई पर्यटकों ने टेंट सिटी में भी बुकिंग कराई थी। अब निराश होकर बुकिंग निरस्त करा रहे हैं। टूर ऑपरेटर अनिल तिवारी ने बताया कि टेंट सिटी में 10 नवंबर की बुकिंग थी। लेकिन, अब इसे कैंसिल कर होटल में आयोजन कराने का फैसला करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed