{"_id":"60e4a8be083641353f1bc0d4","slug":"block-pramukh-chunav-in-varanasi-the-former-block-chief-joined-the-bjp-accused-the-sp-of-having-a-casteist-mindset","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा को झटका: वाराणसी में चुनाव से ठीक पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा में शामिल, सपा पर जातिवादी मानसिकता का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा को झटका: वाराणसी में चुनाव से ठीक पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा में शामिल, सपा पर जातिवादी मानसिकता का लगाया आरोप
Wed, 07 Jul 2021 01:06 AM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:06 AM IST
सार
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने काशी विद्यापीठ ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवेश पटेल और उनके समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवेश पटेल समर्थकों संग भाजपा में शामिल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्लाक प्रमुख चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को एक बार फिर भाजपा ने झटका दिया है। सपा से जुड़े वाराणसी के काशी विद्यापीठ ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवेश पटेल ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने सपा पर जातिवादी मानसिकता का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा की मौजूदगी में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवेश पटेल ने अपने समर्थकों के साथ सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा की जिले के आठों विकास खंड में उनके अधिकृत उम्मीदवार ही निर्वाचित होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ की विकास यात्रा से जनता प्रभावित हो कर अपना मत दे रही है। रोहनिया विधायक ने कहा कि पिछड़ा वर्ग भाजपा से जुड़कर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्रा, पवन चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन