फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Blast in two transformers of Bajardiha due to overheating

ओवरहीटिंग से बजरडीहा के दो ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट

Wed, 11 Aug 2021 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Blast in two transformers of Bajardiha due to overheating
वाराणसी। ओवरहीटिंग के चलते बजरडीहा के दो ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया। इसके चलते ट्रांसफार्मर के तेल का छींटा पड़ने से महबूब आलम (18) झुलस गया। युवक के अनुसार जिस समय ब्लास्ट हुआ वह थोड़ी दूरी पर खड़ा था। तेल का छींटा पैर और गर्दन पर पड़ा है।
विज्ञापन

इसके चलते अंबा, धरार, मुर्गिया टोला, दल्ला, फारुकी नगर, छाई, भरौटी इलाके की आपूर्ति बाधित है। क्षेत्रीय लोगों ने शंकुलधारा फोन कर आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद आपूर्ति काटकर ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाया गया। एसडीओ भेलूपुर के अनुसार ओवरहीटिंग से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। मौके पर कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को ठंडा किया है। इन दो ट्रांसफार्मर की आपूर्ति काटकर बाकी इलाकों आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। यहां पर लगे ट्रांसफार्मर काफी पुराने थे। नए ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति चालू करने की प्रक्रिया चल रही है। उधर वरुणा पार इलाके में ट्रांसफार्मर की खराबी से मकबूल आलम रोड की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed