फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP workers organized camps and listened pm modi Mann Ki Baat in varanasi

Mann ki Baat: वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह कैंप लगाकर सुनी 'मन की बात'

Sun, 29 Jan 2023 04:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 29 Jan 2023 04:31 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साल 2023 में पहली बार मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के नागरिकों को संबोधित किया। वाराणसी में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के अलावा जन प्रतिनिधियों ने अलग-अलग जगहों पर 'मन की बात' सुनी। 

विज्ञापन
BJP workers organized camps and listened pm modi Mann Ki Baat in varanasi
वाराणसी में 'मन की बात' सुनते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साल 2023 में पहली बार मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के नागरिकों को संबोधित किया। वाराणसी में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के अलावा जन प्रतिनिधियों ने अलग-अलग जगहों पर 'मन की बात' सुनी। इस दौरान पीएम मोदी ने पीएम मोदी ने देशवासियों को 'न्यू इंडिया' के बारे में बताया।

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने आदिवासी समाज की भूमिका से लेकर पद्म पुरस्कार पाने वाले हस्तियों के बारे में भी चर्चा की। शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर मन की बात कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन


मिंट हाउस पर पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद भाजपा नेताओं ने कहा कि केवल भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं पीएम के मन की बात को देश का हर नागरिक सुनता है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र हमारी रगों में: पीएम मोदी 
मन की बात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम भारतीयों को इस बात का गर्व भी है कि हमारा देश लोकतंत्र की जननी भी है। लोकतंत्र हमारी रगों में हैं, हमारी संस्कृति में है। सदियों से यह हमारे कामकाज का भी एक अभिन्न हिस्सा रहा है। स्वभाव से हम एक लोकतांत्रिक समाज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed