फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP worker car not spared varanasi Mayor ashok tiwari removed Cantt police station in charge

Varanasi News: BJP कार्यकर्ता की कार नहीं छोड़ी, मेयर ने कैंट थानाध्यक्ष को हटवाया; काफी रोचक है मामला

Sun, 21 Jul 2024 09:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 21 Jul 2024 09:34 AM IST
सार

Varanasi News: इस मामले में मेयर अशोक तिवारी और सीपी मोहित अग्रवाल ने भी अपनी-अपनी बात रखी है। सीपी के कैंप कार्यालय में कैंट थानाध्यक्ष की शिकायत की गई थी।

विज्ञापन
BJP worker car not spared varanasi Mayor ashok tiwari removed Cantt police station in charge
मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरुणा पुल स्थित ठेका के इर्द-गिर्द बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े कर शराब पी रहे लोगों पर शुक्रवार की रात की गई कार्रवाई कैंट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज को भारी पड़ी। एक कार सवार व्यक्ति ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए इसकी शिकायत मेयर अशोक तिवारी से की। मेयर के फोन करने पर भी थानाध्यक्ष कैंट ने वाहन नहीं छोड़ा और उच्चाधिकारी से बात करने को कहा।

विज्ञापन


इस पर मेयर और भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष कैंट पर दुर्व्यवहार और असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया। नतीजतन, थानाध्यक्ष कैंट को वरुणा जोन के डीसीपी ऑफिस से संबद्ध कर दिया गया। फिलहाल, थानाध्यक्ष कैंट के पद पर किसी इंस्पेक्टर की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन


एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी शुक्रवार की रात भ्रमण कर रहे थे। उन्होंने कचहरी क्षेत्र में बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को किनारे कराया। इसके बाद 9.30 बजे के बाद वरुणा पुल होते हुए उसके किनारे स्थित शराब ठेके के सामने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेके के इर्द-गिर्द बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े कर शराब पीते लोगों को देख कर उन्होंने कैंट थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए। कैंट थानाध्यक्ष फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने चार चारपहिया वाहन और एक दोपहिया वाहन सवार को कैंट थाने चलने को कहा। 

उन्हीं में से एक कार सवार ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता व मेयर का करीबी बताते हुए कैंट थाने जाने से इन्कार कर दिया। साथ ही उसने मेयर को फोन किया। इसके बाद मेयर ने कैंट थानाध्यक्ष को कार छोड़ने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई हो रही है। 

वह कह देंगे तो हम कार छोड़ देंगे। इस पर मेयर और भाजपा के महानगर अध्यक्ष ने पुलिस आयुक्त के कैंप कार्यालय गए और थानाध्यक्ष कैंट की शिकायत की।

इनकी भी सुनें
हमारा एक कार्यकर्ता अपनी पत्नी के साथ गया था और गलत जगह कार खड़ी कर दी थी। पत्नी के सामने ही उसके साथ अभद्रता की गई और उसके अनुरोध को भी नहीं माना गया। कार्यकर्ता ने हमें फोन किया। थानाध्यक्ष कैंट ने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया तो पुलिस आयुक्त से शिकायत दर्ज कराई गई। - अशोक तिवारी, मेयर।


चाहे आमजन हों या जनप्रतिनिधि, दुर्व्यवहार और असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करना क्षम्य नहीं है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को लगातार समझाया भी जाता है। शिकायत के आधार पर कैंट थानाध्यक्ष को डीसीपी वरुणा के ऑफिस से अटैच किया गया है। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed