फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP spokesperson says that guinness book search rahul gandhi after election

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, 2019 चुनाव के बाद राहुल गांधी को खोजेंगे गिनीज बुक वाले 

Thu, 18 Oct 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 18 Oct 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
BJP spokesperson says that guinness book search rahul gandhi after election
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से घबराकर अनाप शनाप बयान दे रहे हैं। काशी की जनता 2019 के चुनाव में कांग्रेस को जवाब देगी।
विज्ञापन


गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लोग कांग्रेस अध्यक्ष को खोजेंगे, ताकि 28 बार चुनाव हारने के बाद उनका काम गिनीज बुक में दर्ज किया जा सके। बनारस के गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सपा, बसपा के लोगों ने अपनी सरकार में हमेशा माफियाओं एवं गुंडों को संरक्षण दिया।
विज्ञापन


इनके लोग अब भी गुंडागर्दी कर रहे हैं लेकिन कानून अपना कार्य कर रहा है। योगी सरकार में ऐसे किसी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने पर उन्होंने कहा 500 साल से इलाहाबाद का नाम अल्लाहाबाद था और इसको प्रयागराज रखकर देश के सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लाईओवर की मांग मंत्रालय को प्रेषित

BJP spokesperson says that guinness book search rahul gandhi after election
फ्लाईओवर
भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा की ओर से कछवां रोड के ठठेरा चौराहा से एनएच 2 पर फ्लाईओवर बनाने की मांग सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को प्रेषित की गई है। जिलाध्यक्ष ने 21 अगस्त को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फ्लाईओवर बनवाने की मांग का पत्र भेजा था।

केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव वैभव डांगे की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि उनके पत्र को मंत्रालय को उचित कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया है। उमेश दत्त पाठक, राजेश राजभर, प्रभात सिंह, प्रह्लाद गुप्ता, सुरेश सिंह आदि लोगों ने जिलाध्यक्ष को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed