फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP officials honored senior workers

Varanasi News: भाजपा पदाधिकारियों ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

Fri, 10 Apr 2026 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
BJP officials honored senior workers
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के तहत 7 से 12 अप्रैल तक चलने वाले ग्राम/बस्ती संपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। इस दौरान लोगों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की चर्चा की। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने सूजाबाद के डीह बाबा मंदिर प्रांगण में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। यहां वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्ववाली केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्ववाली उत्तरप्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के शोषित, पीड़ित, वंचित लोगों को निशुल्क आवास, शौचालय, बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन और पांच लाख की स्वास्थ्य सुरक्षा दी। किसानों को किसान सम्मान निधि दी। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया। इस अवसर पर रौनी वर्मा, नत्थू सिंह पटेल, छोटे लाल पटेल आदि मौजूद रहे। इस अभियान के तहत क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर ने सेवापुरी विधानसभा के राजातालाब मंडल के जक्खिनी शक्ति केंद्र के पसियाही माता मंदिर में झाडू लगाकर सफाई की। इस अवसर पर सर्वेश्वर नारायण सिंह, किशन राय, बैगुनी राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed