{"_id":"5ea313f98ebc3e907f18abaf","slug":"bjp-mp-will-announce-a-reward-of-11-thousand-for-giving-information-about-people-associated-with-the-jamaat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमात से जुड़े लोगों की जानकारी देने पर मिलेगा 11 हजार का इनाम, भाजपा सांसद ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमात से जुड़े लोगों की जानकारी देने पर मिलेगा 11 हजार का इनाम, भाजपा सांसद ने किया एलान
Fri, 24 Apr 2020 10:01 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
सांसद रविंद्र कुश्वाहा।
- फोटो : सोशल मीडिया।
बलिया जिले के सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कोरोना संदिग्धों की जानकारी देने पर 11 हजार का इनाम घोषित किया है। साथ में यह बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि हमारे लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोई ऐसा व्यक्ति हो, जो तब्लीगी जमात में गया हो या कोई व्यक्ति विदेश जाकर वापस आया हो। अगर आने के बाद उसने प्रशासन को अपने यात्रा की जानकारी नहीं दी है तो ऐसे व्यक्ति के छिपे होने की सूचना देने पर उसे हमारे तरफ से 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन