फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP is the factory to make youth unemployed, BJP means Bharti lie party said Omprakash Rajbhar

रोजगार युवाओं को बेरोजगार बनाने की फैक्ट्री है भाजपा, बीजेपी का मतलब भारतीय झूठ पार्टी- ओमप्रकाश राजभर

Sun, 20 Sep 2020 01:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 20 Sep 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
BJP is the factory to make youth unemployed, BJP means Bharti lie party said Omprakash Rajbhar
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रोजगार युवाओं को बेरोजगार बनाने की फैक्ट्री भारतीय झूठ पार्टी है। राजभर ने बीजेपी का मतलब भारतीय झूठ पार्टी बताया। 95 विभाग को बेच दिया, अभी 68 विभाग बेचने की काम चल रहा है। दुनिया की नंबर वन झूठी पार्टी है।

विज्ञापन

वाराणसी में सर्किट हाउस में पत्रकारों से सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। सबसे ज्यादा हत्या, दलित, पिछड़ों और अब ब्राह्मणों की कराई जा रही है। कोई ऐसा दिन नही जब ब्राह्मण की हत्या नहीं हो रही है।
विज्ञापन



2017 में इनका नारा था न गुंडाराज ना भ्रष्टाचार। भागीदारी संकल्प मोर्चा प्रदेश की 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। मोर्चा का एक नारा है बीजेपी हटाओ देश के नौजवानों को बचाओ। यूपी में पीपीई किट घोटाला हुआ, इसकी जांच हो। गठबंधन के सवाल पर कहा कि घमंडियों के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे। लेकिन जिससे भी करेंगे उसकी सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के सवाल पर बोला सुशांत के साथ पुलवामा में शहीद 40 जवानों के मामले की सीबीआई जांच हो। 300 किलो आरडीएक्स कहा से आया जांच हो।

15 महीने की बची सरकार को 15 वर्ष के वनवास में भेजें कार्यकर्ता
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरसौली राजमहल उपवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 15 महीने की बची सरकार को 15 साल के लिए वनवास भेजना है। त्रिस्तरीय चुनाव जनवरी में होगी। मोर्चा मिलकर लड़ेगा। जिसकी तैयारी में सभी कार्यकर्ता लग जाएं।

कार्यकर्ता बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी अनुशासित तरीके से सभी सहयोगी पार्टी के साथ संगठन को मज़बूती से बनाएं। बैठक में विधायक कैलाशनाथ सोनकर, रमेश राजभर, बिनोद सिंह टीटी, सुनील पटेल, गणेश चौहान, चंदन विश्वकर्मा, आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed