मनुष्यों में बर्ड फ्लू के संक्रमण का कम होता है खतरा, बकरा, मछली की तुलना में मुर्गों में ज्यादा प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण का खतरा अभी कम ही नहीं हुआ है कि बर्ड फ्लू को लेकर लोग चिंतित हो गए हैं। धीरे धीरे ही सही देश में बर्ड फ्लू का संक्रमण अब बढ़ता जा रहा है। हालांकि आईएमएस बीएचयू के प्रोफेसर और चिकित्सकों के मुताबिक यह संक्रमण पक्षियों से पक्षियों में ही तेजी से फैलता है। मनुष्य से मनुष्य में इसके फैलने की संभावना कम ही रहती है।
बावजूद इसके लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए, जिससे कि बीमारी न होने पाए। चर्चाएं तो तरह-तरह की हो रही है लेकिन बर्ड फ्लू का संक्रमण बकरे, मछली की तुलना में मुर्गियों में अधिक होता है। यहीं कारण है कि चिकन, अंडा की मांग भी घटी है और डॉक्टर भी फिलहाल लोगों को कुछ दिन तक इससे परहेज करने की सलाह दे रहे हैं।
आईएमएस बीएचयू के प्रोफेसर के अनुसार आम लोगों की तुलना में पोल्ट्री फार्म पर काम करने वाले या उसके आसपास रहने वालों में संक्रमण की संभावना अधिक रहती है। यहां काम करने वालों को अधिक सजगता से रहने की जरूरत है।
मनुष्यों में संक्रमण का खतरा कम
आम तौर पर बर्ड फ्लू में एच5, एन1 इनफ्लूएंजा वायरस होता है। पक्षियों से पक्षियों में यह बीमारी तेजी से फैलती है लेकिन आदमी से आदमी में इसके संक्रमण के फैलने का खतरा बहुत कम है। जिस तरह से बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ रहा है लोगों को सतर्कता अधिक बरतने की जरूरत है। पोल्ट्री फार्म के पास जाने से बचने के साथ ही मुर्गा खाने से भी इधर परहेज करना चाहिए। -प्रो. श्याम सुंदर, मेडिसिन डिपार्टमेंट, बीएचयू
पोल्ट्री फार्म पर काम करने वालों को सतर्कता बहुत जरूरी
कोरोना मानव जनित बीमारी है जबकि बर्ड फ्लू पक्षियों से पक्षियों में होने वाली बीमारी है। ऐसा नहीं है कि पहली बार यह फ्लू आया है, पहले से भी यह बीमारी चलती आ रही है। इससे लोगों को घबराना नहीं चाहिए। मनुष्य में होने का खतरा बहुत कम रहता है। विशेषकर पोल्ट्री फार्म पर लोग काम करने वाले और इसके नजदीक रहने वालों को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। प्राय: यह संक्रमण मुर्गो में ही अधिक देखने को मिलता है। -प्रो. ओमशंकर, हृदय रोग विशेषज्ञ