फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Biogas plant of Parag Dairy started running at full capacity

Varanasi News: पूरी क्षमता से चलने लगा पराग डेयरी का बायोगैस प्लांट

Tue, 11 Jul 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Biogas plant of Parag Dairy started running at full capacity
विज्ञापन

रामनगर स्थित पराग डेयरी का बायो गैस प्लांट अब पूरी क्षमता से चलने लगा है। इससे तैयार चार हजार क्यूबिक मीटर गैस से प्लांट का ब्वॉयलर चलाया जा रहा है। इससे 20 फीसदी तक ईंधन की बचत हो रही है।
राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की ओर से प्रदेश में पहली बार किसी डेयरी को उर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए बायोगैस प्लांट का निर्माण किया है। रामनगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र फेज वन में पराग डेयरी परिसर में ढाई एकड़ क्षेत्रफल में 24 करोड़ रुपये की लागत से बने बायोगैस प्लांट अब पूरी क्षमता से चलने लगा है। इसे चलाने के लिए प्रतिदिन 100 टन गोबर की खपत हो रही है। इसके लिए प्लांट से दस किलोमीटर के दायरे में लगभग 150 से अधिक गांवों के 50 हजार से अधिक पशुपालकों से गोबर की खरीद की जा रही है। इससे किसानों को दोहरा फायदा मिल रहा है। पशुपालक डेयरी में दूध के साथ अब गोबर भी बेचकर कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

डेयरी के अधिकारियों के अनुसार, प्लांट में गैस साथ ही वेस्ट से जैविक खाद भी तैयार की जा रही है। सब्जियों की खेती के लिए यह फायदेमंद होगी। प्रायोगिक तौर पर इसे गुजरात की एक खाद की कंपनी को भेजा रहा है। परिणाम अच्छे होने पर इसे वाराणसी और आजमगढ़ शाखाओं से किसानों को रियायत दर पर दिया जाएगा। डेयरी के प्रबंध निदेशक राजेंद्र सहगल ने बताया कि बायोगैस प्लांट अब पूरी क्षमता से चल रहा है। पहले प्लांट के ब्वॉयलर को चलाने के लिए हजारों लीटर डीजल की खपत होती थी। अब 20 प्रतिशत ईंधन की बचत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article