फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike riding miscreants snatched old woman's chain

बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध महिला की छीनी चेन

Tue, 07 Sep 2021 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatched old woman's chain
खुशहाल नगर कालोनी में सोमवार की देर शाम बाइक सवार बदमाश बुजुर्ग महिला की चेन छीन फरार हो गए। वृद्ध महिला से अनजान व्यक्ति का पता पूछने के दौरान वारदात को अंजाम दिया। महिला शोर मचाती तब तक बाइक सवार आंखों से ओझल हो गए। मौके पर पहुंचे एडीसीपी वरुणा जोन और शिवपुर पुलिस ने आसपास इलाके के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला।
विज्ञापन

नटिनियादाई के खुशहाल कालोनी स्थित सेक्टर एक के लेन नंबर चार के रहने वाले कोल माइन से रिटायर राजेंद्र सिंह की पत्नी विमला सिंह 60 वर्ष शाम के समय सब्जी लेने बाजार गई थी। पौने सात बजे घर लौटते समय जैसे ही लेन नंबर तीन ज्ञानदीप स्कूल के समीप पहुंची थी कि बाइक सवार दो लड़के मास्क लगाए हुए करीब पहुंचे। बाइक धीरे करते हुए पीछे बैठे लड़के ने पूछा कि गोलू भैया कहा है, महिला ने अनभिज्ञनता जाहिर की। इसी बीच बातों में उलझाकर पीछे बैठे लड़के ने विमला सिंह के गले से चेन छीनकर नटीनिया दायी मंदिर की ओर भाग निकले। पीड़िता ने घटना की सूचना डायल-112 पर दी। मौके पर पहुंची शिवपुर थानाध्यक्ष पीपी सिंह ने छानबीन करते हुए आसपास के फुटेज खंगाला। महिला के अनुसार 90 हजार रुपये की चेन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed