{"_id":"66bf8d00892405e89e001b1e","slug":"bike-riding-couple-dies-after-being-hit-by-trailer-in-jaunpur-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती की मौत, दोनों दवा लेकर लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती की मौत, दोनों दवा लेकर लौट रहे थे घर
Fri, 16 Aug 2024 11:01 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, जफराबाद (जौनपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जफराबाद (जौनपुर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:01 PM IST
सार
युवक अपनी पत्नी चमेला देवी को दवा दिलाने के लिए जौनपुर शहर गया था। दवा दिलवाकर जब वापस लौट रहे थे तभी एक होटल के सामने एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र के इजरी गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
नेवढ़िया क्षेत्र के दौड़ी गांव निवासी सन्तोष यादव (50) अपनी पत्नी चमेला देवी को दवा दिलाने के लिए जौनपुर शहर गए थे। दवा दिलवाकर जब वापस लौट रहे थे तभी एक होटल के सामने एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों वहीं गिर गए। घटना की सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष जलालपुर मनोज सिंह मौके पर पहुंच गए। जहां पर संतोष यादव की मौत हो चुकी थी। चमेला देवी को काफी चोट आई थी। उनकी भी हालत काफी गंभीर थी। थानाध्यक्ष ने उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया। इस बाबत थाना प्रभारी जलालपुर मनोज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रेलर को लेकर चालक फरार हो गया। उसकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन