{"_id":"621103345cb2e9016253599a","slug":"bike-riders-cheated-woman-in-varanasi-escaped-with-gold-chain-and-mangalsutra","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीःबच्चे की नजर उतारने के नाम पर बाइकसवारों ने महिला के साथ की ठगी, सोने की चेन और मंगलसूत्र लेकर भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीःबच्चे की नजर उतारने के नाम पर बाइकसवारों ने महिला के साथ की ठगी, सोने की चेन और मंगलसूत्र लेकर भाग निकले
Sat, 19 Feb 2022 08:18 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 19 Feb 2022 08:18 PM IST
सार
वाराणसी में बच्चे की नजर उतारने के नाम पर तीन ठग एक महिला से सोने की चेन और मंगलसूत्र लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में बाइक सवार तीन अज्ञात ठग बच्चे की नजर उतारने व झाड़फूंक के नाम पर एक महिला से सोने की चेन और मंगलसूत्र लेकर भाग निकले। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने शुक्रवार देर शाम थाने में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार रायपुर गांव निवासी महेंद्र पटेल के घर बृहस्पतिवार को दोपहर में एक बाइक से तीन व्यक्ति पहुंचे। घर के बाहर प्रियंका बैठी थी और उसके साथ बच्चे भी थे। तीनों लोगों ने बच्चों को देखकर कहा कि तुम्हारे बच्चों को नजर लग गई है। चावल लाओ झाड़फूंक कर ठीक कर दूंगा।
विज्ञापन
महिला ने चावल लाकर दिया, जिसके कुछ देर बाद ठगों ने कहा कि नजर तगड़ा है, सोना लाने पर ही नजर उतरेगा। इसके बाद महिला ने अपनी सोने की चेन और मंगलसूत्र उनको दे दिया। कुछ देर मंत्र पढ़ने के बाद चावल को छींटने के लिए महिला जैसे ही घर में प्रवेश की ठग आभूषण लेकर भाग निकले। संवाद
विज्ञापन