{"_id":"6402b177b2f2c7de7e0c2cc5","slug":"big-update-regarding-municipal-elections-voters-names-will-be-added-from-this-date-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP nikay chunav: नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, इस तारीख से जुड़ेंगे मतदाताओं के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP nikay chunav: नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, इस तारीख से जुड़ेंगे मतदाताओं के नाम
Sat, 04 Mar 2023 08:19 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 04 Mar 2023 08:19 AM IST
सार
नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। पत्र के अनुसार 10 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 11 से 17 मार्च के बीच इस सूची पर दावे आपत्तियां ली जाएंगी। इस दौरान नाम जोड़े, काटे, संशोधित, शिफ्ट किए जाएंगे। इस बीच मतदाता ऑनलाइन अपना नाम जोड़ने के लिए वेबसाइट www.sec.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाता भी आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
आज तीन बजे तक मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम
छावनी बोर्ड के चुनाव का बिगुल बज चुका है। 30 अप्रैल को मतदान और 25 मार्च से नामांकन होगा। चार मार्च को अपराह्न तीन बजे तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। छावनी बोर्ड कार्यालय में नाम जुड़वाने वाले पहुंच रहे हैं। चुनाव कार्यक्रम बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर राजीव नागयाल की ओर से जारी किया जा चुका है। सात वार्ड के लिए यहां चुनाव होना है। अब तक यहां 6326 मतदाता हैं।
विज्ञापन