फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Big decision taken for OPD of BHU hospital varanasi after two and a half months opd will start from this day

मरीजों को मिलेगी राहत: बीएचयू अस्पताल की ओपीडी पर बड़ा फैसला, सवा दो महीने बाद इस दिन से होगा शुरू

Sun, 20 Jun 2021 01:19 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Jun 2021 01:19 AM IST
सार

कोरोना की  दूसरी लहर में जब केस बढ़ने लगे तो 13 अप्रैल से यहां ओपीडी के साथ ही इलेक्टिव ओपीडी को बंद रखने का निर्णय लिया गया था। अब  ओपीडी को 23 जून से खोले जाने और 50 मरीजों के देखे जाने का निर्णय लिया गया है। 
 

विज्ञापन
Big decision taken for OPD of BHU hospital varanasi after two and a half months opd will start from this day
बीएचयू अस्पताल में मरीज। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद 13 अप्रैल से  बंद चल रही बीएचयू अस्पताल, ट्रामा सेंटर की ओपीडी खोले जाने पर सवा दो महीने बाद फैसला हुआ। ओपीडी चलने से केवल वाराणसी ही नहीं, बल्कि पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड तक के मरीजों को राहत होगी। 50  मरीजों को देखे जाने का फैसला तो हो गया है लेकिन ओपीडी के लिए पंजीकरण सहित अन्य बिंदुओं पर सोमवार को फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल के साथ ही ट्रामा सेंटर में सामान्य दिनों में चलने वाली ओपीडी में पांच से छह हजार मरीज इलाज कराने आते हैं। कोरोना की पहली लहर की तरह  दूसरी लहर में जब केस बढ़ने लगे तो 13 अप्रैल से यहां ओपीडी के साथ ही इलेक्टिव ओपीडी को बंद रखने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद से केवल इमरजेंसी में ही मरीज देखे जा रहे थे। यहीं नहीं, सामान्य ऑपरेशन भी नहीं हो पा रहे थे। अब शनिवार को आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. बीआर मित्तल की अध्यक्षता वाली बैठक में ओपीडी को 23 जून से खोले जाने और 50 मरीजों के देखे जाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो.केके गुप्ता ने बताया कि  कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो सके, इसके लिएकेवल 50 मरीज ही देखे जाएंगे। ओपीडी के लिए ऑनलाइन बुकिंग होगी या काउंटर से पर्चा कटाने की व्यवस्था रहेगी, इस पर प्रो. गुप्ता ने बताया कि बैठक के मिनिट्स स्वीकृत होने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। सोमवार तक इस पर भी फैसला हो जाएगा। 

बीएचयू ट्रामा सेंटर में सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी

बीएचयू ट्रामा सेंटर में भी मरीजों से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसमें इमरजेंसी में बेड बढ़ाने के साथ ही जांच के लिए लैब खोले जाने और डॉक्टरों के लिए स्किल लैब खोले जाने की योजना बन रही है।

इस बारे में ट्रामा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी यानी रेड जोन में केवल 4 बेड ही स्वीकृत हैं। इसे बढ़ाकर 20 करने और मरीजों की सुविधा के लिए प्राइवेट रूम की व्यवस्था करने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा अन्य सुविधाओं के बढ़ाने की दिशा में भी काम चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed