{"_id":"6a5bcada74d96c2b070148e3","slug":"big-accident-in-varanasi-two-dead-one-injured-in-collision-involving-bullet-and-magic-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में भीषण हादसा: बुलेट-मैजिक की टक्कर में दो की मौत, एक घायल, मैजिक चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में भीषण हादसा: बुलेट-मैजिक की टक्कर में दो की मौत, एक घायल, मैजिक चालक भागा
Sun, 19 Jul 2026 12:20 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:20 AM IST
सार
Varanasi News: राजातालाब थाना क्षेत्र के ओदार-वीरभानपुर में भीषण हादसा हुआ। बुलेट और मैजिक की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत हो गई। जबकि एक घायल है।
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के राजातालाब थाना क्षेत्र के ओदार-वीरभानपुर में पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात तेज रफ्तार ने दो युवकों शाहीद (24) और जमाल (26) की जान ले ली। बुलेट और मैजिक की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों में एक ने अस्पताल में दम तोड़ा और तीसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
शनिवार रात नौ बजे जंसा की ओर से बुलेट पर सवार तीन युवक राजातालाब की ओर आ रहे थे। तेज रफ्तार मैजिक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जमाल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल साहिल और मोहम्मद अमीन (20) को लोगों की मदद से भदवर के निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दयाराम ने बताया कि मैजिक चालक वाहन सहित भाग निकला। हालांकि, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन