फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU's 110th academic session begins... Vice-Chancellor refers to the two suicides, says dialogue with students will be maintained.

Varanasi News: बीएचयू का 110वां सत्र शुरू... कुलपति ने दोनों आत्महत्या का किया जिक्र, कहा-विद्यार्थियों से हमेशा संवाद बनाए रहेंगे

Tue, 07 Jul 2026 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
BHU's 110th academic session begins... Vice-Chancellor refers to the two suicides, says dialogue with students will be maintained.
बीएचयू में 110वां शैक्षणिक सत्र 2026-27 सोमवार को श्रीविश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और पूजा अर्चना कर शुरू किया गया। 1916 में बीएचयू का शिलान्यास हुआ था। सोमवार को पहली बार कुलपति ने मंदिर में ही छात्र और छात्राओं को संबोधित किया। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने हाल ही में विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों के आत्महत्या पर दुख जताया और उनके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ सतत संवाद बनाए रखा जाएगा। उनके प्रति संवेदनशील रहने की जरूरत को भी बताया। उनके साथ कुलसचिव राजन श्रीवास्तव, छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह सहित सभी निदेशक और डीन मौजूद रहे। पूजा के बाद कुलपति प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और अनुसंधान विवि की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में बने रहेंगे। हर पहल के केंद्र में विद्यार्थी हित ही होना चाहिए। विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के कल्याण के लिए विवि निरंतर हर संभव प्रयास करता रहेगा। उन्होंने विवि परिवार से विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक, सहयोगपूर्ण और प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शोध प्रकाशनों और अनुसंधान परियोजनाओं को बढ़ावा देने के साथ ही चिकित्सा विज्ञान संस्थान में रोगियों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर चर्चा की। छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह ने कहा कि परिवहन सुविधा, खेल अवसंरचना और मानसिक स्वास्थ्य सहायता सहित विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। कई सुविधाओं और सहयोग को पहले से मजबूत किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed