फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU will treat eye patients

मरीजों की आंख का इलाज कराएगा बीएचयू

Tue, 02 Feb 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 02 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
BHU will treat eye patients
बीएचयू के नेत्र विभाग में संक्रमित इंजेक्शन लगाए जाने के बाद जिन पांच मरीजों की आंख की रोशनी खतरे में पड़ गई है, उनका इलाज बीएचयू प्रशासन कराएगा। अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों के साथ के साथ मरीजों की चिकित्सा में बीएचयू हर संभव मदद करेगा। जरूरत पड़ी तो बाहर से विशेषज्ञ चिकित्सक भी बुलाए जाएंगे। यह आश्वासन बीएचयू के कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने सोमवार को मरीजों और उनके परिवार वालों को दिया है।
विज्ञापन


कुलपति दोपहर बाद अस्पताल के नेत्र विभाग का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने मरीजों के परिवार वालों से बातचीत कर उनकी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की उनके साथ पूरी सहानुभूति है। किसी भी कीमत पर इलाज में लापरवाही नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


 इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कुलपति ने बताया कि इस मामले की पूरी रिपोर्ट आईएमएस के निदेशक व बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से मांगी गई है। बीएचयू के प्रवक्ता डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि आईएमएस के डीन डॉ. जेपी आेझा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर सप्ताह भर में रिपोर्ट मांगी गई है। उधर, कुलपति ने नेत्र विभाग की मशीनों के निरीक्षण में सभी को सही तरीके से काम करते पाया। कुलपति के निर्देश के बाद नेत्र विभाग के हेड प्रो. एमके सिंह, प्रो. वीपी सिंह और डॉ. प्रशांतभूषण मरीजों के चिकित्सकीय परामर्श व परीक्षण में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed