फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU will be in the bright colors of India-Japan Friendship

बीएचयू में चटख होंगे भारत-जापान दोस्ती के रंग

Mon, 14 Mar 2016 03:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 14 Mar 2016 03:01 AM IST
विज्ञापन
BHU will be in the bright colors of India-Japan Friendship
बीएचयू
विज्ञान और प्रौद्योगिकी में जापान की ताकत का लोहा पूरी दुनिया मानती है मगर इसके इतर भी जापान के पास दुनिया को बताने और दिखाने के लिए काफी कुछ है। भारत की तरह जापान भी कला और संस्कृति के क्षेत्र में काफी समृद्ध है। जापान की इसी सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत से युवा पीढ़ी को रूबरू कराने के लिए बीएचयू ने पहल की है। जल्द ही विश्वविद्यालय में भारत-जापान दोस्ती के रंग चटख होते दिखेंगे।
विज्ञापन


जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे के वाराणसी दौरे के बाद से दोनों देशों के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ ही सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी सिलसिला शुरू हुआ है। यही वजह है कि विश्वविद्यालय जापान की प्राचीन पॉटरी आर्ट ‘राकू’ की कार्यशाला के आयोजन की तैयारी में जुटा है। इस कार्यशाला में शामिल विद्यार्थी न केवल जापान की पांच सौ साल पुरानी कला से रूबरू होंगे बल्कि उन्हें जापानी पात्र (पॉट) तैयार करने का मौका भी मिलेगा। यह कार्यशाला दृश्य कला संकाय में प्लास्टिक आर्ट विभाग के पॉटरी सेरामिक सेक्शन के तहत आयोजित होगी।
विज्ञापन


पॉटरी सेरामिक सेक्शन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुधीर कुमार के अनुसार ‘राकू’ जापान की 14वीं शताब्दी की कला है। उस दौर में जापान में चाय पार्टी (टी सेरेमनी) का प्रचलन ज्यादा था। मेहमानों को मिट्टी से तैयार ताजे पात्र (पॉट) में ही चाय परोसी जाती थी। इस पार्टी में जो भी पात्र इस्तेमाल होता था, उसे राकू पात्र कहा जाता था। बताया कि बीएचयू के बीएफए और एमएफए के विद्यार्थियों को जापान की इस ऐतिहासिक पात्र कला से वाकिफ कराने के लिए कार्यशाला की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिवसीय कार्यशाला में दिल्ली ब्लू पॉटरी के वरिष्ठ कलाकार राजेश श्रीवास्तव की देखरेख में विद्यार्थी राकू पात्र (कप, प्लेट, कटोरा, केटली, गुलदस्ता और मर्तबान) बनाना सीखेंगे। कार्यशाला दृश्य कला संकाय के डीन प्रो. हीरालाल प्रजापति और मूर्तिकला विभाग के प्रमुख विनोद सिंह की देखरेख में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed