Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain Will Prince William Strip Harry and Meghan of Their Royal Titles When He Becomes King? New Book Claim

ब्रिटेन: राजा बनते ही हैरी और मेगन से शाही उपाधियां छीनेंगे विलियम? नई किताब में राजपरिवार को लेकर बड़ा दावा

Sun, 22 Nov 2026 07:22 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sun, 22 Nov 2026 07:22 PM IST
सार

ब्रिटेन के शाही परिवार पर नई किताब में दावा किया गया है कि प्रिंस विलियम राजा बनते ही प्रिंस हैरी, मेगन और उनके बच्चों से शाही उपाधियां छीन सकते हैं। उनकी योजना केवल आधिकारिक जिम्मेदारी निभाने वाले सदस्यों को सुविधाएं देने की है। क्या हैरी का परिवार प्रिंस और प्रिंसेस कहलाने का अधिकार खो देगा? क्या विलियम अपने बच्चों के लिए भी यही नियम लागू करेंगे? आइए, विस्तार से जानते हैं कि किताब में और क्या-क्या दावे किए गए...

विज्ञापन
Britain Will Prince William Strip Harry and Meghan of Their Royal Titles When He Becomes King? New Book Claim
प्रिंस विलियम की राजा बनते ही बड़े बदलाव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ब्रिटेन के शाही परिवार में प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी के बीच तनाव एक बार फिर चर्चा में है। एक नई किताब में दावा किया गया है कि प्रिंस विलियम जब ब्रिटेन के राजा बनेंगे तो अपने छोटे भाई प्रिंस हैरी, उनकी पत्नी मेगन मर्केल और उनके दोनों बच्चों आर्ची और लिलिबेट की शाही उपाधियां छीन सकते हैं। इतना ही नहीं, हैरी और उनके परिवार से 'हिज रॉयल हाइनेस' (एचआरएच) कहलाने का अधिकार भी वापस लिया जा सकता है। शाही मामलों के जानकार लेखक टॉम साइक्स ने अपनी किताब 'ड्यूक्स ऑफ हैजर्ड' में विलियम की कथित योजना का खुलासा किया है। इसके मुताबिक, विलियम राजशाही के नियमों में बड़ा बदलाव करना चाहते हैं, ताकि शाही उपाधियां केवल उन लोगों को मिलें जो राजपरिवार की ओर से आधिकारिक जिम्मेदारियां निभाते हैं।

विज्ञापन


क्या केवल शाही जिम्मेदारी निभाने वालों को ही मिलेगी उपाधि और सुविधाएं?

  • किताब में दावा किया गया है कि विलियम शाही उपाधियों को जन्म से मिलने वाले विशेषाधिकार के बजाय एक जिम्मेदारी से जुड़ा पद बनाना चाहते हैं। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत केवल काम करने वाले शाही सदस्यों को ही प्रिंस या प्रिंसेस की उपाधि, वेतन, भत्ता और रहने के लिए सरकारी आवास मिलेगा।
  • विज्ञापन
  • जो सदस्य राजपरिवार के आधिकारिक सार्वजनिक कार्यक्रमों और जिम्मेदारियों में हिस्सा नहीं लेंगे, उन्हें ये सुविधाएं नहीं मिलेंगी। हालांकि, ऐसे सदस्यों को आम नागरिक की तरह स्वतंत्र जीवन जीने और अपनी पसंद का काम करके पैसा कमाने की पूरी आजादी होगी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इस योजना के तहत हैरी, मेगन और उनके बच्चों से शाही उपाधियां छीनी जा सकती हैं। हालांकि, केंसिंग्टन पैलेस ने किताब में किए गए दावों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ऐसा होता है तो विलियम और हैरी के बीच पहले से मौजूद दूरी और बढ़ सकती है।


विलियम के अपने बच्चों को भी करना होगा भविष्य का फैसला?
किताब के मुताबिक, इस प्रस्तावित बदलाव का असर प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के बच्चों पर भी पड़ सकता है। उनके 11 वर्षीय बेटी प्रिंसेस शार्लट और आठ वर्षीय बेटे प्रिंस लुइस को बालिग होने पर यह तय करने का विकल्प मिल सकता है कि वे राजपरिवार के सक्रिय सदस्य बनकर सार्वजनिक जिम्मेदारियां निभाना चाहते हैं या शाही उपाधियां छोड़कर अपना स्वतंत्र करियर बनाना चाहते हैं। 

हालांकि, विलियम के बड़े बेटे प्रिंस जॉर्ज पर यह नियम लागू नहीं होगा, क्योंकि भविष्य में राजा बनने के लिहाज से उनकी भूमिका पहले से तय है। विलियम पहले से ही अपने बच्चों को शाही तामझाम से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं। बताया गया है कि घर के कर्मचारी उन्हें 'योर रॉयल हाइनेस' कहकर नहीं बुलाते और स्कूल में जॉर्ज का नाम केवल जॉर्ज वेल्स लिखा जाता है। इस सोच के पीछे उद्देश्य बच्चों को सामान्य माहौल में बड़ा करना बताया गया है।

किस कानूनी प्रक्रिया से शाही उपाधियों के नियम बदल सकते हैं विलियम?
संवैधानिक सलाहकारों के मुताबिक, विलियम राजा बनने के बाद 'लेटर्स पेटेंट' यानी सम्राट के कानूनी आदेश के जरिए शाही उपाधियों से जुड़े नियम बदल सकते हैं। वर्ष 1917 में किंग जॉर्ज पंचम ने इसी प्रक्रिया के जरिए राजपरिवार के सदस्यों की उपाधियों से जुड़े मौजूदा नियम बनाए थे। किंग चार्ल्स ने भी पिछले साल अपने भाई एंड्रयू से शाही उपाधियां वापस लेने के लिए इसी कानूनी प्रक्रिया का इस्तेमाल किया था। 



किताब में दावा किया गया है कि शाही परिवार पर बढ़ते खर्च से नाराज जनता विलियम के इस कदम का समर्थन कर सकती है। मौजूदा नियमों के अनुसार, सम्राट के बच्चों और उसके बेटों के बच्चों को जन्म से ही शाही दर्जा मिलता है। इसके अलावा प्रिंस ऑफ वेल्स के सबसे बड़े बेटे के सभी बच्चों को भी यह अधिकार प्राप्त होता है। इसी वजह से विलियम और केट के तीनों बच्चों को जन्म से शाही दर्जा मिला, जबकि हैरी के बच्चों आर्ची और लिलिबेट को सितंबर 2022 में किंग चार्ल्स के राजा बनने के बाद यह अधिकार मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed