फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu vote percentage again very low at bhu

वाराणसी तो फर्स्ट डिवीजन लेकिन फिसड्डी ही रह गया बीएचयू

Wed, 08 Mar 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 08 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
bhu vote percentage again very low at bhu
बीएचयू में महज 38 फीसदी वोटिंग - फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय का पढ़ा लिखा तबका इस बार भी फिसड्डी रह गया। तमाम जागरुकता अभियान और अपील भी इन पढ़े-लिखे मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक नहीं ले जा सकी। बुधवार को हुए विधानसभा चुनाव में बीएचयू का वोटिंग प्रतिशत महज 38.59 प्रतिशत ही रहा।
विज्ञापन


खटकने वाली बात ये है कि जहां इस बार लोग वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जता रहे थे, वहीं इस बार पिछले विधानसभा से भी कम वोट पड़े। इससे अंदाजा यही लगाया जा सकता है कि इस शिक्षित तबके ने पोलिंग बूथ तक जाना जरूरी नहीं समझा। 
विज्ञापन


कैंट विधानसभा में आने वाले बीएचयू में इस बार कुल 4309 मतदाता थे। कला संकाय में बनाए गए मतदान केंद्र में चार पोलिंग बूथ पर वोट पड़े। सुबह से ही यहां वोटिंग की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बता दें कि बीते विधान सभा चुनाव में बीएचयू में 42 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, वहीं लोकसभा चुनाव में ये प्रतिशत 52 तक पहुंचा था। इस बार भी अंदाजा लगाया जा रहा था कि शायद बीएचयू के मतदाता खुद को अव्वल नंबर पर खड़ा करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार भी अपने प्रचार की शुरुआत इसी विश्वविद्यालय से की थी।

महामना की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित उनका रोड शो आगे बढ़ा था लेकिन उनका ये अभियान भी बीएचयू वोटरों को जगा नहीं सका। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed