फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Vedic Science Center girl student make painting makeup accessories and spices of Sage modern scientist

आर्टिस्ट नेहा सिंह ने मेकअप के सामान और मसालों से बनाई आधुनिक विज्ञान की पेंटिंग, कोरोना योद्धाओं को किया समर्पित

Wed, 29 Apr 2020 03:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 Apr 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
BHU Vedic Science Center girl student make painting makeup accessories and spices of Sage modern scientist
ज्ञान और विज्ञान के संगम से नेहा ने बनाया चित्र। - फोटो : अमर उजाला।

कलाकार कभी खाली नहीं बैठते चाहे महामारी हो या कुछ और। घर बैठ कर ही सही अपनी कला से समाज के लिए कुछ ना कुछ अभिव्यक्त करते ही रहेंगे। कुछ ऐसा ही बीएचयू वैदिक विज्ञान केंद्र में पढ़ने वाली छात्रा नेहा सिंह ने किया है।

विज्ञापन


मूल रूप से बलिया निवासी नेहा लॉकडाउन में अपने घर पर रहकर विज्ञान और ज्ञान के संगम से एक चित्रांकन तैयार किया है। कहते है कलाकार चाहे तो सपाट चीजों में भी रंग भर देते हैं। इसी का उदाहरण नेहा ने अपनी पेंटिंग के जरिए दिया है।
विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण नेहा के पास चित्रों में रंग भरने को कलर नहीं थे। इसके लिए उन्होंने अपने मेकअप के सामान व मसालों से चित्र में रंग भर दिया। नेहा ने अपने चित्र में एक ऋषि एवं उनके बगल में बैठकर ज्ञान प्राप्त करते हुए एक आधुनिक वैज्ञानिक का चित्रांकन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा पहले से ही दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। हाल ही में देशोषनिषद पर पेंटिंग के द्वारा दुनिया का पहला डिजिटल एल्बम भी बना चुकी हैं। कोरोना काल मे बनाई इस पेंटिंग के जरिये नेहा संदेश देना चाहती हैं कि वेद एवं विज्ञान जब एक साथ रहेंगे तभी कोरोना हारेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed