फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Trauma Center: Family members will not be able to meet patients without identity card

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर: बिना परिचय पत्र के मरीजों से नहीं मिल सकेंगे परिजन,चोरी की घटना के बाद व्यवस्था में बदलाव

Wed, 13 Dec 2023 03:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 13 Dec 2023 03:52 PM IST
सार

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में कुल 330 बेड पर मरीजों के भर्ती करने की व्यवस्था है। यहां गेट से प्रवेश करने पर ही ट्रायज एरिया नाम से इमरजेंसी बनाई गई है। इमरजेंसी के साथ ही वार्डों में दवाइयां, इंजेक्शन और जांच के कई मेडिकल उपकरण रखे होते हैं।

विज्ञापन
BHU Trauma Center: Family members will not be able to meet patients without identity card
BHU - फोटो : संवाद

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों से मिलने के लिए परिजनों को गले में परिचय पत्र लटकाकर अंदर जाना होगा। रोगी सेवक परिचय पत्र तैयार कराया गया है। परिजनों को यह कार्ड मरीज के डिस्चार्ज करते समय जमा करना होगा। सोमवार को इमरजेंसी में चोरी की घटना के बाद से सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला लिया गया है। मंगलवार से यह व्यवस्था लागू कर दी गई हैं। 

विज्ञापन

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में कुल 330 बेड पर मरीजों के भर्ती करने की व्यवस्था है। यहां गेट से प्रवेश करने पर ही ट्रायज एरिया नाम से इमरजेंसी बनाई गई है। इमरजेंसी के साथ ही वार्डों में दवाइयां, इंजेक्शन और जांच के कई मेडिकल उपकरण रखे होते हैं। सोमवार को सामान की चोरी करने वाले को पकड़ गया था। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से व्यवस्था में बदलाव कर दिया है।

विज्ञापन

परिचय पत्र पर है बारकोड, मरीज का पूरा ब्योरा

ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि रोगी सेवक परिचय पत्र मरीजों के परिजन को दिया जा रहा है। उस पर परिजन की फोटो के साथ बारकोड भी लगाया गया है। इसका दुरुपयोग कोई नहीं कर पाएगा। डिस्चार्ज होने के पहले इसे जमा करना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed