फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU team will start digging again in Babhniyav

बभनियांव में फिर बीएचयू की टीम शुरू करेगी खोदाई

Sat, 19 Feb 2022 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
BHU team will start digging again in Babhniyav
बीएचयू प्राचीन इतिहास और पुरातत्व विभाग की टीम की ओर से एक बार फिर बभनियांव में पुरातात्विक स्थल की खोदाई कराई जाएगी। इसमें कोरोना की तीसरी लहर से पहले उत्खनन में मिले प्राचीन एकमुखी शिवलिंग वाली खत्ती के क्रमिक विकास को जानने का प्रयास किया जाएगा। शनिवार को प्रोफेसरों की टीम ने बभनियांव पहुंचकर उत्खनन से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

बीएचयू के प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओएन सिंह के निर्देशन में प्रो. अशोक कुमार सिंह सहित अन्य पुरातत्वविदों की मौजूदगी में 2020 और 2021 में बभनियांव में खोदाई कराई गई। इसमें कई प्राचीन बर्तन, सिक्के, मूर्तियां मिलीं थीं। कोरोना का संक्रमण बढ़ने की वजह से ही यहां खोदाई का काम बंद करा दिया गया है। बभनियांव पुरास्थल के निदेशक प्रो. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राचीन पुरास्थल के उत्खनन का लाइसेंस भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा मिलने के बाद रविवार से यहां खोदाई फिर से शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed